रेलवे अधिकारियों को सेवानिवृति पर एसोसियेशन ने की उनकी रेल सेवा की सराहना



जबलपुर। पश्चिम मध्य रेल में कार्यरत दो रेल अधिकरियों की सेवा निवृति पर पश्चिम मध्य रेल  प्रमोटी अधिकारी एसोसियेशन द्वारा उन्हें सम्मानित करते हुए बिदाई दी गयी। 
उप मुख्य अभियंता निर्माण आलोक कुमार श्रीवास्तव और उप सचिव गोपनीय जीव राज कोठारी द्वारा रेल सेवा पूर्ण करने पर एसोसियेशन के महासचिव सुनील श्रीवास्तव, बसंत शर्मा, एस.एस. पराशर, सुबीर श्रीवास्तव, देवेश सोनी, पंकज दुबे आदि ने दोनों अधिकारियों को स्मृति चिन्ह देकर उनकी रेल सेवा की सराहना की। कार्यक्रम में बिदा लेते अधिकारियों का शाल, श्रीफल से स्वागत महासचिव श्री श्रीवास्तव ने करके  उनकी कार्य शैली की सराहना और सुखमय जीवन की कामना की। इस मौके पर बड़ी संख्या में रेलवे के अधिकारी उपस्थित थे।

जबलपुर रेल मंडल के 37 कर्मचारियों और चिकित्सक को सेवानिवृति पर बिदाई    
जबलपुर। जबलपुर रेल मंडल में  कार्यरत 37 कर्मचारियों एवं एक चिकित्सा अधिकारी  को आवश्यक रेल सेवा पूर्ण करने पर बिदाई  समारोह में सेवानिवृति से संबंधित दस्स्तावेज तथा गोल्ड प्लेटेड सिल्वर मैडल, मंडल रेल प्रबंधक विवेक शील द्वारा प्रदान किया गया। 
मंडल कार्यालय में आयोजित बिदाई समारोह में श्री शील ने केन्द्रीय रेल चिकित्सालय के  वरिष्ठ चिकित्सा सलाहकार डॉ. अखिलेश कुमार शुक्ला सहित मुख्य टिकिट निरीक्षक प्रमोद गुप्ता, केविन मेन असगर खान, प्रेम नारायण, रवि कुमार सहित सभी कर्मचारियों को उनके देयक की राशि का भुगतान एनईएफटी के माध्यम से सीधे बैंक खाते में किया गया। 
बिदाई समारोह में अपर मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार गुप्ता, वरि. मंडल कार्मिक अधिकारी सुबोध विश्वकर्मा, सहायक कार्मिक अधिकारी अरविन्द पांडे, सहायक मंडल वित्त प्रबंधक प्रशांत कुमार अहिरवार सहित अनेक अधिकारी उपस्थित थे। 

Post a Comment

और नया पुराने