प्रदेश में कानूनी दांवपेच के चलते पिछड़ा वर्ग आरक्षण से वंचित : सूरज जायसवाल

नरसिंहपुर से शुरू होने वाली सामाजिक जन जागरण यात्रा को दिया जनता दल यू ने दिया समर्थन  जनता दल यू नेता सूरज जायसवाल

जबलपुर। पिछड़ा वर्ग संयुक्त संघर्ष मोर्चा प्रदेश द्वारा 4 फरवरी से चरणबद्ध द्वारा सागर, जबलपुर, शहडोल, रीवा संभाग में सामाजिक जन जागरण यात्रा का शुभारंभ नरसिंहपुर से किया जा रहा है। 
जनता दल यू नेता सूरज जायसवाल ने पत्र में कहा कि मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा सामाजिक अन्याय पिछड़ा वर्ग हरिजन आदिवासी वर्ग के साथ किया जा रहा है। पिछड़ा वर्ग को मध्यप्रदेश में सबसे कम आरक्षण मिल रहा है। कानूनी दांवपेच के चलते संविधान में दिए हुए प्रावधान के तहत 27 प्रतिशत से आरक्षण से भी पिछड़ा वर्ग वंचित हो गया है। 
  • बिहार ने खोले जाति गणना के रास्ते
जनता दल यू नेता सूरज जायसवाल ने पत्र में कहा कि जाति जनगणना के बिना यह संभव नहीं है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में जातिगत गणना करवाने की शुरुआत कर पूरे देश के राज्यों को जाति गणना के रास्ते खोल दिए हैं। यह जनता दल यू का ही प्रयास था कि उन्होंने केंद्र को इस बात के लिए मजबूर कर दिया की जाति गणना का विषय सिर्फ केंद्र का विषय ना रह जाए मजबूर होकर केंद्र सरकार को राज्यों को जाति गणना करना करवाने का अधिकार देना पड़ा। 
  • बिहार में जाति  जनगणना संभव तो मध्यप्रदेश में क्यों नहीं ?
जनता दल यू नेता सूरज जायसवाल ने पत्र में कहा कि भाजपा सरकार सामाजिक न्याय नहीं चाहती इसलिए उसने यह शर्त भी जोड़ दी कि इस प्रकार की गणना का पूरा खर्चा सरकार उठाएगी। आर्थिक संसाधनों में मध्यप्रदेश से काफी पीछे बिहार जैसा राज्य जाति  जनगणना करवा सकता है तो मध्यप्रदेश में जातिगत जनगणना क्यों नहीं हो सकती? सामाजिक जन जागरण यात्रा का प्रयास सामाजिक न्याय के प्रति एक मजबूत कदम है जिसका जनता दल यू पुरजोर समर्थन करता है। इस यात्रा में शराब बंदी, महिला सशक्तिकरण हेतु सरकारी नौकरियों में बिहार की तर्ज पर, महिलाओं को 35 परसेंट का आरक्षण भी दिया जाना शामिल किया जाए। 
प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष नेमा और प्रदेश सचिव एड. उदय साहू ने भी सामाजिक जन जागरण यात्रा की सफलता हेतु शुभकामनाएं दीं। 

Post a Comment

أحدث أقدم