देश-विदेश में लहरा रहा है हम फाउंडेशन का परचम : एड. निशिकांत चौधरी

संस्था का दो दिवसीय राष्ट्रीय परिषद सम्मेलन आयोजित 

जबलपुर। राष्ट्रीय सेवा एवं सांस्कृतिक संगठन हम फाउंडेशन भारत द्वारा राष्ट्रीय परिषद सम्मेलन समवेत का आयोजन जबलपुर के संस्कृति थिएटर में किया गया।  समारोह की अध्यक्षता करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एड. निशिकांत चौधरी ने कहा कि वर्तमान में संगठन का विकास और विस्तार भारत के 16 राज्यों में हो चुका है और संस्था देश विदेश में भी अपना परचम लहरा रही है। कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद और भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। सम्मेलन में राष्ट्रीय प्रकल्प राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित स्वामी विवेकानंद को जानो प्रश्न प्रतियोगिता के देशभर से पधारे विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार के रुप में प्रमाण पत्र शील्ड और टेबलेट प्रदान किए गए। 
  • स्मारिका समवेत का विमोचन
कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियों द्वारा स्मारिका समवेत का विमोचन किया गया।  इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भारत सरकार डॉ. एसपी गौतम और जबलपुर विवेकानंद केंद्र के विभाग प्रमुख मोहन चक्रेश, विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित रहे। अन्य मंचासीन अतिथियों में राष्ट्रीय संरक्षक डॉ. विद्याधर मातेले राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. शालीन ढींगरा, राष्ट्रीय महासचिव संतोष मोरघड़े, जगदीश मलिगी, राष्ट्रीय संयोजक महिला सहकारिता सहभागिता डॉ. सुनील पुरोहित, जोनल चेयरमैन न्यायमूर्ति एच पी सिंह, प्रदेश अध्यक्ष वरिष्ठ आईपीएस के पी राही मंचासीन रहे। 
  • गोवंश निर्मित उत्पादों का प्रचार प्रसार करने पर चर्चा
राष्ट्रीय अध्यक्ष एड. निशिकांत चौधरी ने देश भर से पधारे पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए अतिथियों का आभार माना और कहा कि मुझे गर्व है कि सभी कार्यकर्ताओं ने इतने कम समय में हम फाउंडेशन संस्था को ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। सम्मेलन में आगामी प्रस्तावित प्रकल्प राष्ट्रीय संगीत प्रतियोगिता, हमारी संस्कृति हमारे संस्कार, भिक्षावृत्ति रोकथाम, पर्यावरण संरक्षण, समग्र ग्राम विकास और गोवंश निर्मित उत्पादों का प्रचार प्रसार करने की बारे में चर्चा की गई। 
  • श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान 
सम्मेलन में साध्वी ज्ञानेश्वरी दीदी, दीदी महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, नि:शक्तजन आयुक्त संदीप रजक, पूर्व कुलपति डॉ. आर एस शर्मा, पूर्व निशक्तजन आयुक्त बलदीप सिंह मैनी और पद्मश्री पुरस्कार प्राप्त डॉ. एमसी डाबर आदि उपस्थित रहे। सांस्कृतिक संध्या में गीत गायन के साथ सीता स्वयंवर, शहीद भगत सिंह लघु नाटकों की प्रस्तुति दी गई। सभा के समापन सत्र में श्रेष्ठ कार्यकर्ता और शाखाओं को सम्मानित किया गया। सम्मेलन में संपूर्ण देश से पधारे 240 प्रतिनिधियों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Post a Comment

और नया पुराने