कबड्डी खिलाड़ी नैना कचेर का सम्मान

जैन नर्सरी इंग्लिश मीडियम हायर सेकेण्डरी स्कूल का वार्षिकोत्सव आयोजित

 
कटनी। जैन नर्सरी हा.से. इंग्लिश मी. स्कूल का वार्षिकोत्सव प्रारंभ मुख्य अतिथि डी.के. जैन एडवोकेट (टैक्स कन्सलटेंन्ट) और विशिष्ट अतिथि समिति के डायरेक्टर पी.सी. जैन और शाला प्राचार्य वर्षा माता श्री विद्याबाई जैन, जैन, परम जैन, ए.पी. चतुर्वेदी द्वारा मां सरस्वती के तैल्यचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों को सम्मान किया गया। वार्षिकोत्सव का प्रांरभ सरस्वती वंदना से किया गया।
कार्यक्रम का प्रारंभ विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक समूह नृत्य और प्रेरणादायक नुक्कड़, राजस्थानी, छत्तीसगढ़ी, महाराष्ट्रीयन की नृत्यों की सुन्दर प्रस्तुति की गई। मुख्य अतिथि ने विद्यालय के छात्रों के अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षा एक ऐसा माध्यम जहां कोई छोटा- बड़ा नहीं होता है। विद्यालय छोटा हो या बड़ा हो उसकी प्रतिभा ही उसको ऊर्जावान बनाती है। 
विद्यालय के प्राचार्य श्रीमति वर्षा जैन ने कहा कि हमारे विद्यालय में शिक्षा के क्षेत्र में नई तकनीकी के माध्यम से स्मार्ट क्लास से बच्चों को शिक्षा प्रदान की जा रही है। जैसे-जैसे इस क्षेत्र में शिक्षा का विकास होगा वैसे ही हमारा विद्यालय भी विकास की ओर अग्रसर रहेगा और नई तकनीकी का उपयोग शिक्षा के क्षेत्र करता रहेगा। कबड्डी स्पर्धा में विद्यालय का नाम रोशन करने वाली और संभाग स्तर पर पुरूस्कृत छात्रा नैना कचेर को विद्यालय द्वारा सम्मानित किया गया। 
इस अवसर पर ए.पी. चतुर्वेदी ने कहा कि हमारे विद्यालय के छात्र-छात्राएं जो बहुत ऊचाईयों छू रही है। जमशेदपुर के टाटा इन्स्टीट्यूट में छात्रा आस्था गुप्ता का चयन विद्यालय के लिए गर्व का विषय है। भाजपा जिला मोर्चा के जिला संयोजक नीरज दुबे ने अपने उद्बोधन में कहा की माता-पिता व अपने गुरूओं का सदैव सम्मान करना चाहिए।



शाला संचालक पी.सी. जैन ने कहां कि विद्यालय के विकास में अभिभावकों का पूर्ण योगदान रहता है। जिससे विद्यालय हमेशा प्रगति की ओर अग्रसर है। बोर्ड सदस्य श्रीमति गायत्री जैन शाला विकास को एक उपलब्धि बताया। उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया। 
इस अवसर पर वरि. शिक्षक राजेन्द्र मिश्रा, राकेश जैन, पत्रकार अजय शर्मा, जितेन्द्र जी, अरविन्द्र गुप्ता, विश्व हिन्दू परिषद् के संपर्क प्रमुख प्रकाश भौमिया, राष्ट्रीय मानवाधिकार के सचिव-राजा भैया पाण्डेय, श्री चतुर्वेदी, प्रसिद्ध शायर प्रमोद भट्ट-नीलांचल एवम भारी संख्या में अभिभावक छात्र-छात्राओं  की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन शाला की शिक्षिका तृप्ति तिवारी, और अरूणा गौतम ने किया।
कार्यक्रम में सीमा, सोनम, सुनीता, रोली, जानकी, अंजली, ईश, रीना, श्वेता, कंचन, अर्चना, सविता, नीतू, कृष्ण गोपाल, समस्त शिक्षकों और कर्मचारियों का सहयोग रहा। शाला प्राचार्य श्रीमति वर्षा जैन ने आभार प्रदर्शन किया गया। 

Post a Comment

और नया पुराने