रेल यात्रियों की सुविधाओं को रखें चुस्त-दुरुस्त : डीआरएम विवेक शील

जबलपुर स्टेशन का मंडल रेल प्रबंधक द्वारा औचक निरीक्षण




जबलपुर। जबलपुर रेलवे स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं और अन्य व्यवस्थाओं  का निरीक्षण मंडल रेल प्रबंधक विवेक शील द्वारा औचक रुप से किया गया। श्री शील ने जबलपुर स्टेशन के दोनों छोर पर यार्ड से अनाधिकृत प्रवेश के स्थान को देखा और  उसे तत्काल बंद कराने के निर्देश मंडल अभियंता मुख्यालय पी.के. श्रीवास्तव को दिया। इसी दौरान मंडल रेल प्रबधक ने प्लेटफार्म नंबर 6 के ऊपर बनी बिल्डिंग का निरीक्षण किया और बिल्डिंग की सभी खिड़कियों में लोहे की जाली लगाने के निर्देश भी दिए। 

निरीक्षण के दौरान साफ सफाई, पार्किंग, पार्सल यातायात बुकिंग कार्यालय और खानपान इकाईयों का भी निरीक्षण कर पाई गई कमियों के सुधार के निर्देश दिए। 

मंडल रेल प्रबंधक ने स्टेशन पर रेल सुरक्षा बल और टिकिट चेकिंग स्टाफ की संयुक्त  टीम को निर्देश दिए कि सभी प्लेटफार्म पर अनाधिकृत गाड़ियों पर रेल नियमानुसार कार्यवाही करें। इस दौरान स्टेशन पर हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गयी। 

निरीक्षण के दौरान मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुनील श्रीवास्तव वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, अरूण त्रिपाठी, स्टेशन प्रबंधक(वा) संजय जयसवाल, मनोज शर्मा और  अन्य विभागों के निरीक्षक उपस्थित रहे।   

Post a Comment

أحدث أقدم