पकड़े गए 123 बेटिकट यात्री, 88 हजार रूपए का वसूला


जबलपुर। जबलपुर रेल मंडल और सी.सी.एम. स्काड के टिकिट चेकिंग स्टाफ द्वारा प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक  राजेश पाठक के मार्गदर्शन में सहायक वाणिज्य प्रबंधक पंकज दुबे के मार्गदर्शन में सघन टिकिट जाँच अभियान चलाया। सतना से जबलपुर के बीच चल टिकिट निरीक्षकों ने गंगा कावेरी एक्सप्रेस में विशेष अभियान में 123 यात्रियों को विभिन्न ट्रेनों में बिना टिकिट और अनियमित टिकिट पर यात्रा करते हुए पकड़कर उनसे लगभग 88 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया।  
रेलवे के उक्त जाँच अभियान में टिकिट जाँच दल के मुकेश ज्योतिषी, शैलेश उपाध्याय, प्रेम प्रकाश, एस.एल.भारती, आर.के.पाण्डेय, आर.एन. गर्ग और विजेंद्र यादव्  आदि की उल्लेखनीय भूमिका रही। 

Post a Comment

أحدث أقدم