बिहार की तरह मध्यप्रदेश में भी जातिगत जनगणना जरुरी : सूरज जायसवाल

कई अधिवक्ताओं ने ली जनता दल यू की सदस्यता 
जबलपुर। जनता दल यू और बिहार के सीएम नीतीश कुमार की जाति गणना और शराबबंदी महिला सशक्तिकरण और अति दलित अति पिछड़े वर्गों के लिए किए जा रहे काम एवं नीतियों से प्रभावित होकर कई अधिवक्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष सूरज जायसवाल से जनता दल यू की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर  प्रदेश अध्यक्ष सूरज जायसवाल ने कहा कि बिहार कि तर्ज पर मध्यप्रदेश में भी जातिगत जनगणना जरुरी है।   

प्रदेश सचिव एड. उदय साहू की अनुशंसा पर एड. मनोज चौधरी को सुदर्शन प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव, एड.  अनिल गोल्हानी को विधि प्रकोष्ठ का प्रदेश महासचिव, एड. राम गिरीश वर्मा को विधि प्रकोष्ठ का महासचिव, मैथ्यू क्लेटन (बबलू मैथ्यू) को कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। 
  • देश को समाजवादी नीतियों की आवश्यकता
इस दौरान बबलू मैथ्यूज ने कहा कि जनता दल यू ही एक ऐसा राजनीतिक दल है जो राजनीति बाद में लेकिन समाज हित के लिए पहले काम करता है। एड. अनिल गोल्हानी (अनु भैया) ने कहा कि नीतीश कुमार सच्चे समाजवादी नेता है और अभी देश को समाजवादी नीतियों की आवश्यकता है। एड. आर जी वर्मा ने कहा कि देश में बिहार ने अति पिछड़े वर्ग के समाज को चिन्हित किया किया और उसके लिए आरक्षण भी दिया। जिसकी मध्यप्रदेश में बहुत ज्यादा आवश्यकता है। एड. मनोज चौधरी ने जदयू को दलित एवं शोषित वर्ग की आवाज बताया। 

इस मौके पर जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष नेमा, अल्पसंख्यक जबलपुर मोर्चा के अध्यक्ष इमाम खान और अन्य  कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

Post a Comment

أحدث أقدم