महिला सुरक्षा के लिये जबलपुर में चलाई जा रही आपरेशन ओजस्विनी की सराहना

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक  (महिला सुरक्षा) पुलिस मुख्यालय भोपाल ने की एसपी जबलपुर की उपस्थिति में सम्बंधी अपराधों की समीक्षा


जबलपुर। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक  (महिला सुरक्षा) पुलिस मुख्यालय भोपाल श्रीमति प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव (भापुसे) द्वारा महिला सम्बंधी अपराधों, बलात्कार, गुम बालक/बालिकाओं के लंबित प्रकरणों की समीक्षा पुलिस अधीक्षक जबलपुरसिद्धार्थ बहुगुणा (भापुसे) की उपस्थिति में की गयी।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर दक्षिण संजय अग्रवाल, एआईजी महिला सुरक्षा जबलपुर जोन ऋषि सरोठिया, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली प्रभात शुक्ला, उप पुलिस अधीक्षक श्रीमति अंकिता खातरकर, महिला थाना प्रभारी श्रीमति प्रति तिवारी उपस्थित रहे।  
समीक्षा के दौरान महिला सुरक्षा के लिये जबलपुर में चलाई जा रही आपरेशन ओजस्विनी की सराहना की गयी। इसके साथ ही आपने भ्रमण करते हुये महिला थाना एवं थाना सिविल लाईन में संचालित उर्जा डेस्क का भी अवलोकन किया तथा जबलपुर पुलिस के द्वारा महिला सुरक्षा सम्बंधी किये जा रहे प्रयासों की सराहना भी की गयी, साथ ही पुराने रिकार्ड को नष्ट करने हेतु निर्देशित किया गया।

Post a Comment

أحدث أقدم