लोकसभा चुनाव 2024 : भाजपा से लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं - नीतीश कुमार



पटना | दिल्ली से पटना लौटने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार पूरे जोश में है। डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती समारोह में बोलते हुए उन्होंने ऐलान कर दिया कि 2024 में लोकसभा चुनाव मे भाजपा से लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। 
"देश का नेता कैसा होगा..नीतीश कुमार जैसा होगा।" देश का पीएम कैसा हो...नीतीश कुमार जैसा हो।" नारेबाजी के बीच नीतीश कुमार ने कहा कि कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दल के नेता सहमत हैं। परसों (बुधवार) ही बात हुई है। सब लोग तैयार हैं। विपक्षी दल के नेता एक साथ बैठ जायेंगे, इसके बाद तय होगा जायेगा। लगे हाथ उन्होंने यह भी ऐलान कर दिया कि जब सब कुछ तय हो जायेगा तो पूरे देश का दौरा करेंगे।
उनको आजादी की लड़ाई से कोई मतलब नहीं था
जदयू प्रदेश कार्यालय में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आजकल दिल्ली में जिनका राज है, वह कोई काम कर रहे हैं? वह खाली प्रचार में लगे हैं। वो इतिहास बदलने में लगे हैं। पुरानी चीजों खत्म करते चले जा रहे हैं। उनको आजादी की लड़ाई से मतलब था? कोई मतलब नहीं था। आजकल कुछ-कुछ बोलते हैं। 
जब वे हमारे साथ आ गए तो फिर से केस करा दिया
नीतीश कुमार ने तेजस्वी यादव का बचाव करते हुए कहा कि जब वे हमारे साथ आ गए तो फिर से केस करा दिया। यह लोग विपक्षी लोगों को परेशान करते हैं। विभिन्न राज्यों के लोगों को परेशान करते हैं। भाजपा वाले ऐसे ही लोग हैं। अब तो हम लग गए हैं। 7 महीना पहले भी हमने विपक्षी पार्टियों से बात की थी। 
नीतीश कुमार ने आह्वान किया कि भाजपा को वोट न करें। अगर भाजपा को वोट करेंगे तो अपना नाश होगा और जो इनके खिलाफ वोट देगा, वो अपना भी विकास करेगा और राज्य एवं देश के विकास के विकास में अपना योगदान करेगा। 
उन्होंने कहा कि भाजपा वाले आज पुरानी चीजों को खत्म करने सिर्फ अपनी वाहवाही करने में लगे हैं। नीतीश कुमार ने कहा कि केंद्र को कह रहे थे कि हमें विशेष राज्य का दर्जा दो। लेकिन नहीं ना दे रहा है। हम लोग तो अपने ढंग से काम कर रहे हैं। 
मोदी-शाह पर हमला बोलते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि इनके पहले वाले जो नेता (अटलजी) थे, उनको भी नहीं मान रहे। अटल जी हम को कितना मानते थे। आज सिर्फ दो लोगों की बात हो रही है। उन्होंने कहा कि अगर सब लोग मिल जुलकर आगे नहीं बढ़ेगा तो देश पर खतरा बढ़ जाएगा। 
नीतीश ने सभी से आग्रह किया कि पीएम के लिए मेरा नाम नहीं लीजिए। ऐसा करने सब कछ गड़बड़ा जाएगा। इसलिए मेरा नाम व्यक्तिगत रूप से कभी नहीं लीजिए। सबलोग एकजुट होकर आगे लड़ेंगे तो सबकुछ ठीक हो जाएगा।

Post a Comment

और नया पुराने