समाजसेवा के क्षेत्र में स्वयंसेवी संस्थाओं का विशेष योगदान : संजय यादव

आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 305 प्रशिक्षु बालिकाओं को सामग्री वितरित


बरगी नगर l मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड मध्य प्रदेश शासन के सहयोग व निर्देशन में जबलपुर जिले के जबलपुर भेड़ाघाट एवं बरगी क्षेत्र में महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना का क्रियान्वयन कर रही भोपाल की बाईपास संस्था द्वारा अर्जुन ताइक्वांडो क्लब बरगी नगर द्वारा आत्मरक्षा के क्षेत्र में प्रशिक्षित किए गए बालिका प्रशिक्षणार्थियों को सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया l  
कार्यक्रम में बरगी विधायक संजय यादव द्वारा कहा कि उनकी विधानसभा क्षेत्र में समाजसेवा के क्षेत्र में स्वयंसेवी संस्थाओं का विशेष योगदान है | वे अब संस्थाओं के माध्यम से भी विधानसभा में कई जनहित के कार्यक्रम आयोजित करेंगे और कई संस्थाओं की मदद भी करने के लिए आगे आएंगे | 



कार्यक्रम में विधायक संजय यादव, जनपद सदस्य अशोक पटेल, महंत दयानंद गिरी, रघुवीर चौधरी, सच्चा प्रयास संस्था के प्रमुख परवेज खान और अंजलि टेकाम की उपस्थिति में कार्यक्रम शुरू किया गया | कार्यक्रम में लगभग 305 प्रशिक्षु बालिकाओं को ट्रैक सूट आत्मरक्षा पुस्तिका  और प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर बालिकाओं द्वारा सीखे गए कौशल का प्रदर्शन भी प्रशिक्षण के कोच कमलेश यादव के मार्गदर्शन में किया गया | 
इस अवसर पर बाईपास संस्था के प्रकाश राय, विवेक दीक्षित, पुष्पा बंशकार, कांग्रेस के महासचिव सोनू रजक, पुष्पा पटेल, भेजम सिंह ठाकुर, विनय चौधरी, प्रकाश पापा की उपस्थिति उल्लेखनीय रही |

Post a Comment

और नया पुराने