ममता, अखिलेश से मिले नीतीश, विपक्ष को एकजुट करने के प्रयास तेज



लखनऊ/कोलकाता | बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि अगले आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से हटाने के लिए अधिक से अधिक विपक्षी दलों को एकजुट करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश के इतिहास को बदलने का प्रयास किया जा रहा है। जदयू नेता ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार द्वारा कोई कल्याणकारी कार्य नहीं किया जा रहा है, और वह केवल 'प्रचार-प्रसार' पर निर्भर है।

नीतीश कुमार सोमवार को लखनऊ में समाजवादी पार्टी (सपा) के कार्यालय में सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। उनके साथ बिहार के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल(राजद) नेता तेजस्वी यादव भी थे। इस मौके पर अखिलेश यादव ने कहा कि महंगाई अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर है और भाजपा सरकार को अविलंब हटाने की जरूरत है।
  • विपक्ष को एकसाथ रणनीति बनाने की जरूरत - बिहार के मुख्यमंत्री ने इससे पूर्व दिन में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से कोलकाता में मुलाकात की थी। राज्य सचिवालय ‘नबन्ना' में बैठक के बाद कुमार ने कहा, ‘बेहद सकारात्मक बातचीत हुई। विपक्षी दलों को एकसाथ बैठकर रणनीति तैयार करने की जरूरत है।' बैठक से बाहर आकर ममता बनर्जी ने कहा, ‘हमें यह संदेश देना है कि हम सभी एक साथ हैं।' वैसे दोनों नेताओं के बीच हुई चर्चा के बारे में अभी ज्यादा विवरण नहीं मिला है। दोनों ने केवल मोटे तौर पर ही बैठक में चर्चा वाले बिंदुओं की जानकारी दी। ममता ने कहा, ‘मैं भाजपा को बड़ा जीरो बनाना चाहती हूं। वे मीडिया के समर्थन और झूठ से बड़े हीरो बन गये हैं।

Post a Comment

और नया पुराने