योजनाओं का लाभ पहुंचाने में युवा निभा सकते हैं अहम भूमिका

बरगी में युवा चौपाल का आयोजन 
बरगी नगर/परवेज खान। भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार, पर्यटन निगम अध्यक्ष विनोद गोंटिया, जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष उसरेटे, पूर्व विधायक प्रतिभा सिंह, भाजयुमो जिला अध्यक्ष राजमणि सिंह बघेल की उपस्थिति में विश्रामगृह बरगी नगर में युवा चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न ग्राम पंचायतों से आए नौजवान युवाओं ने बहुत बड़ी संख्या में पहुंचकर भाग लिया। 

भाजयुमो जिलाध्यक्ष राजमणि सिंह बघेल ने बताया कि मध्य प्रदेश का युवा मोर्चा हर वार्ड हर पंचायत में युवा चौपाल लगाकर नव मतदाता को जुड़ने का कार्य किया जा रहा है। जिसके माध्यम से आने वाले विधानसभा चुनाव में पहली बार जो युवा मतदान करेगा वह भाजपा की युवा विकास नीति के पक्ष में मतदान करें |

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत युवा आबादी का देश है भाजपा सरकार की नीति देश और प्रदेश के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। केंद्र की मोदी और प्रदेश की शिवराज सरकार ने प्रदेश की दिशा और दशा बदली है। युवाओं के लिए मुख्यमंत्री कौशल कमाई योजना के माध्यम से नए रोजगार के अवसर सरकार प्रदान कर रही है। युवाओं के हित में युवा नीति के साथ युवा आयोग का भी गठन किया गया है। उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री आवास, लाडली लक्ष्मी योजना, संबल योजना, लाडली बहना योजना, जैसी योजनाओं से आम जनमानस के जीवन स्तर में सुधारने का काम भाजपा सरकारों ने किया है। 

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा नेता संतोष शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष नीरज सिंह, मंडल अध्यक्ष किशोर ठाकुर, रितेश सिंह, संतोष परिहार, अभिषेक दहिया, अतुल दुबे, जिला महामंत्री राजशेखर त्रिपाठी उपाध्यक्ष हर्ष इंदु तिवारी, मोनू सिंह ठाकुर, प्रिंस पटेल, मनीष श्रीपाल, आयुष सेठी, आयुष सिंह, पुष्पराज सिंह "शेखर", सोनू सिंह पटेल, मंडल अध्यक्ष राकेश गोलू आर्मो, आशु जयसवाल, पवन दुबे, राजा जैन, नीतीश महाजन, सोनू शर्मा, जित्तू झरिया, राजेन्द्र पटेल, विश्वजीत सिंह तोमर सैकड़ों की तादात में मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राजशेखर त्रिपाठी, प्रिंस पटेल और आभार मंडल अध्यक्ष राकेश गोलू आर्मो ने प्रकट किया। 

Post a Comment

أحدث أقدم