सन्नी बन कर की थी साक्षी से दोस्ती, भेद खुलने पर हैवान बन गया साहिल, कर दी हत्या!


नई दिल्ली। साक्षी ने महज चंद दिनों पहले ही साहिल से दोस्ती तोड़ी थी और वह उससे मिलने से लगातार इनकार कर रही थी। इसी बात से साहिल नाराज था और शनिवार को साक्षी बर्थ-डे पर जा रही थी तभी साहिल ने उसे रास्ते में रोक लिया और उसे अपने साथ चलने को कहा, लेकिन साक्षी ने इस बार भी इंकार कर दिया,जिससे गुस्साए साहिल ने बड़े ही क्रूर तरीके से उसकी हत्या कर दी।

आरोपी साहिल ने अपनी असली पहचान छिपाकर साक्षी से दोस्ती की थी। उसने अपना नाम सन्नी बताया था। लड़की को उसकी असली पहचान पता चल गई थी। उसके बाद से साक्षी ने उससे दूरी बना ली थी। इस बात से साहिल चिढ़ गया था। स्थानीय लोगों का कहना है कि साहिल ने लोगों को अपना नाम सन्नी बताया था। उसने साक्षी से भी अपनी असली पहचान छिपाकर दोस्ती की थी।

साहिल के हाथ में बंधे कलावे और बीजेपी नेता के एक ट्वीट ने इस मामले में लव- जिहाद से जोड़ा दिया है। शाहबाद डेयरी ई ब्लॉक में रहने वाली साक्षी को बीस से ज्यादा चाकू से वार कर उसका साहिल ने मार डाला। साक्षी के सपने काफी बड़े थे वह वकील बनना चाहती थी। साहिल ने अपने चाकू से साक्षी और उसके परिवार के सपनों को खून से सान दिया है। साहिल को फांसी की सजा मिलनी चाहिए।

साक्षी के पिता ने कहा कि उसकी बेटी की जिस तरह से हत्या की है। कोई जानवर भी किसी को नहीं मारता है। साक्षी की मां का कहना है कि बेटी की जान गई है। हमें आरोपी साहिल की भी जान चाहिए। तभी इंसाफ हो पाएगा। साक्षी की हत्या के बार जिस तरह से इलाके में टेंशन का माहौल बना हुआ है। उसको देखकर पुलिस ने साक्षी का अन्तिम संस्कार जल्दी जल्दी करवा दिया।
  • क्या साहिल ने अपना नाम बदलकर दोस्ती की थी!
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि साहिल से शुरूआती जांच में पता चला है कि दोनों में दोस्ती किसी विवाद को लेकर खत्म हो गई थी। लेकिन वह विवाद को लेकर कई बार अपने बयान भी बदल रहा है। इस विवाद की सच्चाई जानने के लिये अब उसकी सहेली भावना और नीतू से पूछताछ की जाएगी।
उनको शक है कि साक्षी को साहिल की कुछ बातों के बारे में पता चल गया था। उनको यह भी शक है कि कहीं साहिल कोई दूसरा नाम बदलकर साक्षी से दोस्ती को नहीं कर रहा था,जिसके बारे में साक्षी को पता चल गया था। यह भी हो सकता है कि साहिल साक्षी को किसी ओर से बातचीत करते हुए नहीं देख सकता था। जिसको लेकर दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि साहिल ने गुस्से में आकर उसकी हत्या कर दी।
एक वार में चाकू शरीर में फंस भी गया था
सीसीटीवी में दिखाई दे रहे एक वार में तो साहिल ने जब साक्षी पर चाकू से वार किया। उस वक्त साक्षी मर चुकी थी। एक वार तो ऐसा था जो बदन में धंस गया और चाकू के साथ पूरा शरीर खींचा चला आया। चाकू उसके शरीर के ऊपरी हिस्से में फंस भी गया था। जब उसने चाकू निकालने की कोशिश की।
चाकू के साथ शरीर भी चाकू से ऊपर आ गया था। दो से तीन बाद चाकू से झटका मारने पर शरीर दोबारा से जमीन पर गिर गया था। साहिल का दिल नहीं भरा. उसने एक पत्थर उठाया और दनादन वार करने लगा। कुछ पल बाद लौटा और एक बड़ा सा पत्थर उठाकर फिर साक्षी के बेजान जिस्म पर मारने लगा। जब बदन छलनी करके मन नहीं भरा तो पत्थर उठा लिया और शव को कुचलता रहा था।
  • दस दिन पहले ही सहेली के घर पर ही रह रही थी साक्षी-मां
साक्षी की मां ने बताया कि साक्षी अपनी सहेलियों व रिश्तेदारों की सहायता करती थी। दस दिन पहले ही वह दो बच्चों की मां व सहेली के घर पर गई थी। सहेली का पति किसी वारदात में जेल में गया हुआ है। साक्षी ने कहा कि सहेली का पति जेल से बाहर आ जाएगा तो वह वापिस घर आ जाएगी। बीती रात को जब साक्षी से फोन पर बातचीत की थी।
साक्षी ने कहा था कि सहेली के बेटे का जन्मदिन है। उसका जन्मदिन मनाएगी और जब जीजा जी दो तीन दिन में वापिस आ जाएंगे तो वह वापिस आ जाएगी। उसने कहा था कि मम्मी  मैं तुम्हारा अच्छा बेटा बनकर दिखाऊंगी, मैं आगे पढ़कर दिखाऊंगी। उसने इस बार दसवीं कक्षा में पास हो गई थी। वह जन्मदिन का सामान आदि रखकर वापिस सहेली के घर पर गई थी। उसको तो पड़ोसियों ने आकर वारदात की जानकारी दी थी कि साक्षी की चाकू मारकर हत्या कर दी है। साहिल को वह जानती तक नहीं हैं। साक्षी ने भी उसका परिवार में कोई जिक्र तक नहीं किया हुआ था।
  • डेढ़ मिनट तक साहिल साक्षी पर करता रहा वार,बस देखते रहे लोग
साक्षी हत्याकांड में साहिल ने उसपर डेढ मिनट से ज्यादा चाकू और पत्थर की सिल से वार किये थे। इस बीच महिला समेत दर्जनभर लोग वहां से गुजरे और वहीं पर रूके भी थे। लेकिन किसी एक ने न तो पुलिस को वारदात की जानकारी दी और न ही साहिल को रोकने की।
लोग तमाशबीन बनकर बस साहिल को चाकू मारते हुए देखते रहे थे। परिवार का कहना है कि अगर उनमें से एक दो लडक़े साहिल को पकड़ लेते तो शायद साक्षी घायल होती और आज हमारे सामने ही होती। मगर किसी ने साक्षी को बचाने की कोशिश नहीं की थी। यहीं नहीं जब पुलिस वाले मौके पर पहुंचे किसी एक ने भी बयान नहीं दिेये थे। जबकि देखा सभी ने था।
  • साहिल हत्या के लिये पहले ही ले आया था चाकू
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिस तरह से साक्षी की हत्या हुई और साहिल ने वारदात को अंजाम दिया है। उससे लगता है कि साहिल ने साक्षी की हत्या करने की योजना पहले ही बना ली थी। जिसको लेकर साहिल ने पहले से ही चाकू खरीद लिया था।
यह चाकू ऑनलाईन खरीदा या फिर किसी से लाया था। इस बारे में साहिल से पूछताछ की जाएगी। साहिल वारदात के वक्त साक्षी से मामले का पूरी तरह से निपटारा करने आया था। साहिल की एक दो दिन पहले भी साक्षी से बातचीत हुई थी। जिसके बाद साक्षी ने आगे मिलने व बातचीत करने से मना कर दिया था।
  • साक्षी के हाथ पर था किसी नाम का टेटू!
पुलिस अधिकारियों की मानें तो साक्षी के हाथ पर किसी प्रवीण नाम का एक टेटू भी बना हुआ था। जिससे पहले दोस्ती थी,करीब एक साल पहले प्रवीण से ब्रेकअप हो गया था। साहिल से उसके बाद दोस्ती हुई थी। मगर बाद में प्रवीण से दोबारा से मेलजोल हो गया था। जिसको लेकर साहिल से विवाद होने लगा था।
साहिल उसको प्रवीण से मिलने से मना करता था। साक्षी उसकी बातों को गंभीरता से नहीं लेती थी। वह साहिल का हर बार विरोध करती थी। अब इस युवक के बारे में परिवार व सहेलियों से जानने की कोशिश की जा रही है। इसके अलावा उस युवक को भी मंगलवार को थाने पूछताछ के लिये बुलाया जा सकता है। जिससे साक्षी की हत्या की असलियत जानने की काफी मदद मिल सकती है।
  • साहिल ने साक्षी को देख लिया था क्या किसी के साथ!
पुलिस सूत्रों की मानें तो साहिल साक्षी को बहुत चाहता था। दोनों की दोस्ती करीब डेढ साल पहले ही हुई थी। वह उसको ओर किसी के साथ नहीं देख सकता था। मगर पिछले हफ्ते उसने साक्षी को उसके एक अन्य दोस्त के साथ देख लिया था। जिससे मिलने से साहिल मना किया करता था। उसी को देखकर साक्षी को सबक सीखाने की सोच ली थी।
  • एयरकंडीशन का मैकेनिक था साहिल
साहिल एसी मैकेनिक का काम करता था। किशोरी का साहिल के साथ किसी बात को लेकर मनमुटाव हो गया था। रात में किशोरी अपनी एक सहेली नीतू के बेटे के जन्मदिन की पार्टी में जा रही थी। इसी दौरान साहिल ने उसका पीछा किया और एक जगह पर रोक लिया। दोनों के बीच किसी बात पर कहासुनी हुई और आरोपी ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
  • किसी से झगड़ा तक नहीं किया था साहिल ने-मकान मालिक
इस बीच आरोपी साहिल के मकान मालिक ने उसके बारे में जो बताया है इस पर इस वारदात के बाद यकीन करना थोड़ा मुश्किल हो रहा है। आरोपी के मकान मालिक रामफूल ने बताया कि साहिल एसी मैकेनिक का काम करता था। तीन बहनों और अपने माता-पिता के साथ उसके मकान में बीते दो साल से किराये पर रह रहा है। उसके पिता का नाम सरफराज है। साहिल की आज तक पड़ोसी में किसी से एक बार भी लड़ाई नहीं हुई। लेकिन मैंने आज सुबह हत्या को जो वीडियो देखा उसके बाद से मैं भी हैरान हूं।
  • कुछ ऐसे पकड़ा गया साहिल बुलंदशहर से
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि साहिल वारदात करने के तुरंत बाद बुलंदशहर भाग गया था। वह सीधा अपनी बुआ के घर गया था। जबकि दूसरी तरफ शाहबाद डेयरी जब उसके घर पहुंची तो उसके पिता से उसके ठिकानों के बारे में पूछा, साहिल से फोन पर बातचीत करने के लिये कहा। इस बीच साहिल के पिता को उसकी बुआ का फोन आया। जिसने बताया कि साहिल यहां पर आया है और काफी घबराया हुआ है। वह कुछ नहीं बता पा रहा है। तभी पुलिस उसके पिता को लेकर बुलदंशहर पहुंची और उसको गिरफ्तार कर लिया।
  • फास्ट ट्रैक कोर्ट में साहिल का केस चलवाने की मांग
परिवार वालों ने साहिल को जल्द से जल्द और फांसी की सजा दिलवाने के लिये केस फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की मांग भी की है। उनका कहना है कि साहिल का केस अगर दूसरी अदालतों में चला तो हो सकता है कि उसकी सजा दिलवाने में सालों लग जाए। इसलिये फास्ट ट्रेक कोर्ट में मामला चलना चाहिए और दो से तीन हफ्तों में ही उसको फांसी की सजा होनी चाहिए। जिससे इस तरह की वारदात करने से पहले आरोपी हजार बार सोच ले कि अगर वो किसी को मारता है तो उसकी जिंदगी कुछ ही दिन की बाकी है।
  • अनपढ़ भी इतना निर्दयी नहीं हो सकता
इस मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि कोई अशिक्षित व्यक्ति भी इतना निर्दयी नहीं हो सकता कि किसी की इतनी निर्मम हत्या कर दे। समाज के सोच में बहुत कमी आ रही है उसपर काम करने की जरूरत है। वे जैसे सामाजिक माहौल में पला वैसी ही उसकी सोच बनी। आजकल के समाज की स्थिति सोचने वाली है परिवारों को सोचना चाहिए कि अपने लडक़ो को कैसे पालें कि वे किसी की हत्या न करें।
  • पहले भी हुई हैं इस तरह की हत्याएं
अप्रैल 2023-मोलरबंद इलाके में 17 साल की लडक़ी की प्रेमी ने की हत्या

जनवरी 2023-आदर्श नगर इलाके युवक ने प्रेमिका को चाकू घोंपकर की हत्या

जुलाई 2022-विश्वास नगर में युवक ने महिला की गोली मारकर हत्या

मई 2022-आफताब पूनावाला ने प्रेमिका श्रद्धा वॉकर के 35 टुकड़े कर जंगल में फैंके

सितंबर 2021- उत्तम नगर 22 साल की युवती पर प्रेमी ने चाकू मारकर हत्या की

सितंबर 2016-बुराड़ी में प्रेमी युवक ने युवती पर 22 बार चाकू से वार कर की।

जुलाई 2015-छेड़छाड़ का विरोध करने पर दो भाइयों ने 11वीं की छात्रा की चाकू गोदकर हत्या की

Post a Comment

أحدث أقدم