भाजपा को मजबूत बनाएं कार्यकर्ता : अशोक रोहाणी

बूथ विजय संकल्प अभियान का समापन समारोह आयोजित 



जबलपुर। केंट वीर सावरकर मंडल के करौंदी वार्ड 7 टैगोर इंग्लिश मीडियम स्कूल के सामने आयोजित बूथ विजय संकल्प अभियान 2023 के समापन समारोह में कैंट विधायक अशोक रोहाणी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं से सक्रिय होने, नगर में भाजपा सरकार (राज्य व केंद्र) के कामों को लोगों के बीच रखने व उन्हें योजनाओं की जानकारी देकर आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करवाने के लिए कहा।  उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी अगर है, तो इसके पीछे बूथ के हर कार्यकर्ताओं की मेहनत व समर्पण है। हमारी पार्टी सदैव राष्ट्रहित में काम करती है। इसलिए कार्यकर्ता अपने निजी हितों का बलिदान करते हुए हर परिस्थिति में भी पार्टी के सिद्धांतों का पालन करते हुए पार्टी को मजबूत बनाने में लगा रहता है। 
  • ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में नगर के मुख्य प्रवक्ता श्रीराम शुक्ला, प्रवक्ता मुरली जी, मध्यप्रदेश भाजपा अनुसूचित मोर्चा के कार्यकारणी सदस्य धीरेन्द्र अहिरवार, मंडल अध्यक्ष गुड्डा केवट, करौंदी वार्ड के पूर्व पार्षद गोविन्द यादव, युवा मोर्चा के अध्यक्ष आकाश रजक, वीर सावरकर मंडल के प्रभारी प्रभाशंकर कुशवाहा, करौंदी वार्ड प्रभारी शैलेन्द्र यादव, मंडल उपाध्यक्ष द्वारका केवट, आशीष यादव, प्रदीप महोबिया, रवि यादव, देवेंद्र शर्मा, छोटू यादव, राम नारायण कुशवाहा, दीपचंद रजक, नंदू कुशवाहा और बड़ी संख्या में वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। 

Post a Comment

أحدث أقدم