श्री कृष्ण के जीवन दर्शन पर आधारित धरा रक्षक कृष्ण कथा ने सबका मन मोहा



जबलपुर। पश्चिम मध्य रेल संस्कृत अकादमी  जबलपुर मंडल के द्वारा उत्सव रेल सामुदायिक भवन में  धरारक्षक कृष्ण कथा का मंचन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक विवेकशील और विशिष्ट अतिथि के तौर पर श्रीमती गुरमीत कौर, अध्यक्ष, पश्चिम मध्य रेल महिला कल्याण संगठन जबलपुर उपस्थित रहीं। इस कार्यक्रम में लगभग 55 कलाकारों ने हिस्सा लिया एवं भगवान श्री कृष्ण के जीवन पर कृष्ण कथा का मंचन किया जो लगभग 1 घंटे 30 मिनट का था। 
कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार गुप्ता साहित मंडल के शाखा अधिकारी सुबोध विश्वकर्मा, विश्वरंजन, मनीष पटेल, विराट गुप्ता सहित सभी विभागों के अधिकारीगण व कर्मचारी उपस्थित थे। इस भक्ति भाव लीला में सांस्कृतिक दल के कलाकारों ने अपने शानदार अभिनव से सभी का मन मोह लिया और उपस्थित जनों ने लीला की खूब सराहना की। श्री कृष्ण के जीवन दर्शन पर आधारित इस कार्यक्रम में मंडल के सांस्कृतिक दल के कलाकार  अरविंद पसेरिया, कंचन पसेरिया, रजनीश यादव, आत्मानंद श्रीवास्तव, हेमंत दुबे अनिल पाली, संतोष सोनी, गणेश बिरहा साहित  लगभग 55 कलाकारों ने इसमें भाग लिया ।

Post a Comment

और नया पुराने