101 पौधे रोप कर दिया गया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

     

                                      
जबलपुर/अक्षर सत्ता। दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप, संस्कारधानी के तत्वाधान में फेडरेशन द्वारा राष्ट्रीय पर्यावरण चेयर मेन अमित रश्मि पारस के नेतृत्व में विश्व पर्यावरण दिवस सिविक सेंटर उद्यान में 101 पौधारोपण महापौर जगत सिंह बहादुर अन्नू के मुख्य आतिथ्य और विधायक विनय सक्सेना, पूर्व राज्यमंत्री शरद जैन, विशिष्ट अतिथि जैन पंचायत सभा के अध्यक्ष कैलाश चंद जैन, जैन तीर्थ मढ़िया ज़ी के अध्यक्ष सतेन्द्र जैन जुग्गु, प्रदीप जैन रीजन अध्यक्ष और संस्कारधानी ग्रुप अध्यक्ष चित्रा सुनील घीया, सचिव प्रीति यतींद्र सिंघई, कोषाध्यक्ष प्रदीप सुनीता लक्ष्मी व रीजन के अंतर्गत समस्त ग्रुपों के पदाधिकारियों व दंपत्ति सदस्यों  के सानिध्य में विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण किया गया। 



कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण से हुई तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत किया गया। श्रीमति चित्रा सुनील घीया ने आभार व्यक्त किया। आयोजन में सहयोग के लिए पार्षद हर्षित यादव को भी धन्यवाद दिया गया।  

Post a Comment

और नया पुराने