प्रियंका गांधी की जबलपुर में सभा को लेकर बरगी विधानसभा में उत्साह



बरगी नगर l कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के 12 जून को जबलपुर आगमन को लेकर बरगी विधानसभा में उत्साह  है। बरगी विधायक संजय यादव के नेतृत्व में जमीनी कार्यकर्ता जोर-शोर से की तैयारी कर रहे हैं। युवा कांग्रेस के महासचिव सोनू रजक ने बताया कि बरगी विधानसभा से प्रियंका गांधी की सभा में कार्यकर्ताओं की सबसे अधिक भागीदारी होगी। श्री रजक ने बताया कि उक्त कार्यक्रम के लिए बूथ स्तर पर हम सभी कार्यकर्ताओं ने जिम्मेदारी ली है। श्रीमती प्रियंका गांधी की सभा को सफल बनाने हम सभी कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंचकर कांग्रेस सरकार द्वारा आम जनता को विभिन्न योजनाओं की जानकारी तो दे ही रहे हैं। अगर कमलनाथ सरकार बनाती है तो कमलनाथ द्वारा दिए गए सभी वचन और घोषणाओं को तत्काल प्रभाव से पूरा किया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम के लिए बसों में भारी संख्या में ग्रामीणों के पहुंचने की उम्मीद की जा रही है। 

Post a Comment

और नया पुराने