गोकलपुर में एक करोड़ की लागत से नाला निर्माण शुरू : महापौर

महापौर जगत बहादुर सिंह और पार्षद श्रीमती रितु राजेश यादव ने 1 करोड़ 12 लाख रूपये की लागत से नाला निर्माण कार्य का सब्जी विक्रेता लाडली बहन खुशबू पटेल के साथ किया भूमिपूजन
केन्ट विधानसभा में नगर निगम से 6 करोड़ के विकास कार्य स्वीकृत : महापौर जगत बहादुर सिंह 



जबलपुर। महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू के द्वारा शहर में बड़े पैमाने पर अद्योसंरचना एवं विकास कार्यो को कराया जा रहा है। विकास कार्यों के संबंध में महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने बताया कि उनके द्वारा लगातार नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए संभाग क्रमांक 10 के अंतर्गत 1 करोड़ 12 लाख रूपये की लागत से गोकलपुर सामुदायिक भवन से मुन्ना यादव के मकान तक नाला निर्माण के कार्यों का  भूमिपूजन महापौर ने सब्जी विक्रेता लाडली बहना खुशबू पटेल के साथ कर कार्य प्रारंभ कराया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रांझी सहित केन्ट विधानसभा में नगर निगम से 6 करोड़ के विकास कार्य स्वीकृत हुआ है। उन्होंने कहा कि अब केन्ट में विकास की गंगा बहने लगी है, जिससे नागरिकों में हर्ष व्याप्त है।
  • जल भराव से राहत 
महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने बताया कि संभाग क्रमांक 10 रांझी के वार्ड में रहने वाले नागरिकों को नाला निर्माण की सौगात मिलेगी। भूमिपूजन के मौके पर महापौर अन्नू ने बताया कि सभी क्षेत्रीय नागरिकों के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों की मांग पर नागरिकों को राहत पहुॅंचाने एवं सुगम वर्षा जल निकासी के लिए 1 करोड़ 12 लाख रूपये की राशि स्वीकृत की गयी। जिसके अंतर्गत आज उक्त स्वीकृत राशि से विकास कार्यों को प्रारंभ कराकर क्षेत्रीय वार्डों में रहने वाले समस्त नागरिकों को नाले की सौगात प्रदान की गयी है। इससे वार्डों में रहने वाले नागरिकों के अलावा आस पास के क्षेत्रीय आबादी को भी लाभ मिलेगा।
  • ये रहे उपस्थित 
इस अवसर पर पार्षद श्रीमती रितु राजेश यादव, ब्लॉक अध्यक्ष रांझी रविन्द्र कुशवाहा, मो. आजाद, शिव यादव, राकेश सैनी, टीटू जग्गी, अनिल चौबे, गौरैया यादव, अतुल यादव, गोविन्द अहिरवार, एड. अर्पित तिवारी, रविन्द्र कुशवाहा, टीटू जग्गी, मुकेश श्रीवास्तव की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन अतुल डोंगरे ने किया।

Post a Comment

और नया पुराने