महिलाओं के प्रति हो रहे अपराधों को रोकने नारी शक्ति एक नई पहल फाउंडेशन ने सौंपा उत्तरदायित्व



कटनी/ हसन रशीद। वर्तमान समय में महिलाओं व बेटियों के प्रति हो रहे अपराधों को रोकने हेतु विभिन्न क्षेत्रों में संस्था द्वारा दिलाया जा रहा है। न्याय और महिलाओं व बेटियों के जीवन को सुखमय बनाने व सुरक्षित रखने हेतु नारी शक्ति एक नई पहल फाउंडेशन की संस्थापक डॉ. नूपुर धमीजा सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट लीगल एक्सपर्ट के द्वारा सामाजिक कार्य एवं महिलाओं के हित में किये जा रहे उत्कृष्ट कार्य के लिए लाइजिंग अधिकारी एडवोकेट सुजीत द्विवेदी की अनुशंसा पर कटनी जिला अधिवक्ता संघ सदस्य एडवोकेट रेखा अंजू तिवारी, एड. खुशबू पुराविया, एड. सुनील को टीम मेंबर का दायित्व सौंपा गया है। 
  • पीड़ित महिलाओं को न्याय
संस्था के द्वारा महिलाओं के सामाजिक उत्थान एवं महिलाओं के प्रति हो रहे अपराध के रोकथाम हेतु मुहिम चलाकर पीड़ित महिलाओं को संस्था के माध्यम से न्याय दिलाने का कार्य किया जा रहा है । इस संस्था द्वारा महिलाओं से संबंधित अपराध में पीड़िताओं की मदद कर अपराधियों को सजा दिलाई गई है। संस्था के द्वारा निःशुल्क न्याय दिलाया जा रहा है, संस्था द्वारा अशक्त, आर्थिक रूप से कमजोर तथा गरीब महिलाओं तथा विक्षिप्त महिलाओं एवं नाबालिग बालिकाओं को न्याय दिलाने के साथ-साथ सशक्त बनाने का कार्य किया जा रहा है।  नया दायित्व सौंपे जाने पर  जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अमित शुक्ला, एड. सत्तू जायसवाल, एड. कमल पाण्डे, एड. अरुण मिश्रा, एड. जियालाल चौधरी, एड. धर्मदास गुप्ता, अंकिता सिंह, सुनीता  केवट, एड. भूपेश जायसवाल, एड. बी.एम. राठौर, एड. सुखबीर सिंह गरचा आदि उपस्थित रहे। 

Post a Comment

और नया पुराने