कटनी : मोहन घाट नदी में साफ सफाई कार्य प्रारंभ, आम आदमी पार्टी ने जताया आभार



कटनी/ हसन रशीद/अक्षर सत्ता 30 मई को आम आदमी पार्टी जिला कटनी अध्यक्ष सुनील मिश्रा ने भूख हड़ताल कर कटनी की नदियों जल स्त्रोतों के उत्थान के लिए साफ सफाई के लिए आंदोलन किया था। जिसके निराकरण का भरोसा दिलाते हुए नगर निगम प्रशासन ने राशि स्वीकृति सहित लिखित पत्र सौंप कर भूख हड़ताल समाप्त कराई थी। मोहन घाट नदी में वादे के अनुसार पोकलेन मशीन उतार कर साफ सफाई वा घाट का कार्य प्रारंभ किया गया है। आम आदमी पार्टी मौके पर पहुंच कर कार्य का निरीक्षण किया गया। जिसके लिए आम आदमी पार्टी ने नगर प्रशासन का आभार व्यक्त किया है। 

Post a Comment

أحدث أقدم