विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण प्रश्न मंच आयोजित



जबलपुर। मंडल रेल प्रबंधक विवेक शील के मार्गदर्शन एवं  अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी और अपर मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार गुप्ता के कुशल नेतृत्व में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में  सेठ गोविंद दास हिंदी पुस्तकालय, मंडल कार्यालय, जबलपुर में पर्यावरण संबंधी कर्मचारी प्रश्नमंच राजभाषा विभाग द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राजभाषा अधिकारी अरविंद पांडेय ने पर्यावरण संरक्षण पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्लास्टिक का प्रयोग हमें नहीं करना चाहिए। उन्होंने कर्मचारियों से पर्यावरण आधारित प्रश्न पूछे । सभी ने कार्यक्रम का आनंद उठाया साथ ही पर्यावरण संरक्षण हेतु ज्ञान प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ अनुवादक किशोर कुमार साहू ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। कार्यक्रम में 35 कर्मचारियों ने भाग लिया।

Post a Comment

أحدث أقدم