दांतों को साफ रखना जरूरी

ब्रेन ट्रैन प्री स्कूल में बच्चों को ओरल हेल्थ व दांत साफ करने के बारे में दी जानकारी


जबलपुर | ब्रेन ट्रैन प्री स्कूल में बच्चों को ओरल हेल्थ एवं दांत साफ करने के बारे में चित्रों और नाटक द्वारा प्रदर्शन कर जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया की रोज ब्रश करने से दांतों में कीड़े नहीं लगते हैं, दांत स्वस्थ रहते हैं। सभी बच्चों का डेंटल चेकअप भी कराया गया, डॉक्टर द्वारा सभी बच्चों को  टूथपेस्ट भी दिए गए।  सभी बच्चों ने ब्रश करने की अहमियत को ध्यानपूर्वक समझा एवं टूथपेस्ट पाकर प्रसन्नता व्यक्त की|

जांच के दौरान डॉक्टर ने कहा कि सुबह व रात को कुछ भी खाने के बाद दांतों को साफ करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि मिठाई व चिपचिपा पदार्थ, कुरकुरे, चिप्स व चाकलेट आदि दांतों को नुकसान पहुंचाते हैं। इसलिए इनका इस्तेमाल कम करना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने भोजन में ताजा हरी सब्जियां, फल, सलाद को भोजन में शामिल करने का आह्वान किया


डॉक्टर ने बच्चों को दांतों के रख रखाव व साफ- सफाई को लेकर कई जानकारी दी। डॉक्टर ने कहा कि दांत शरीर का महत्वपूर्ण पार्ट होता है। दांतों की नियमित सफाई कर उसे सुरक्षित रखा जा सकता है। ऐसे में सभी बच्चे अपने अपने दांतों की सफाई नियमित रूप से करते रहेंगे तो दांत में किसी प्रकार का रोग नहीं होगा। दांतों को बीमारी से बचाने के लिए आप सभी बिस्कुट एवं चॉकलेट का सेवन कम करें। क्योंकि अधिक मात्रा में बिस्कुट व चॉकलेट का सेवन करने से दांत में कई तरह की बीमारी पकड़ लेती है जिस करण धीरे- धीरे दांत सड़ने लगता है। इसलिए ऐसे सामान सेवन करने से बचना चाहिए

Post a Comment

और नया पुराने