बरगी नगर की बेटी को एनसीसी में मिला गोल्ड मेडल


बरगी नगर। लड़कियां लड़कों से कम है क्या इस बात को चरितार्थ करते हुए बरगी नगर की एक मध्यम वर्गीय परिवार की बेटी ने एनसीसी में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए गोल्ड मेडल जीता है। प्रिया परवारी ने कहा कि उनका पहला कैंप 4 एमपी सीटी आर बटालियन द्वारा कर्नल विशाल चड्डा के नेतृत्व में प्रथम कैंप का आयोजन 10 जून से 19 जून तक किया। जिसमें 135 एनसीसी कैडट्स में प्रिया परवारी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल हासिल किय। दूसरे कैंप का आयोजन  22 जुलाई से 30 जुलाई तक समाधि रोड एकलव्य विद्यालय में किया गया। जिसमें 98 कैडेट्स में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल हासिल किया। इस मौके पर प्रिया परवारी का बरगी नगर में धूमधाम से स्वागत किया गया। गोल्डन रैंक अंडर ऑफिसर प्रिया परवारी ने दिल्ली में भी सिल्वर मेडल  हासिल कर अपने पिता डीआर परवारी, मां प्रेमलता परवारी और समस्त परिवाजनों अपनी 2 एमपी गर्ल्स बटालियन तथा पूरे बरगी नगर का नाम रोशन किया।  दिल्ली से पदक जीतने वाली प्रिया परवारी 2 एमपी गर्ल्स बटालियन की पहली लड़की है। 
  • सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं 
इस संबंध में प्रिया परवारी ने कहा है कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता है। उन्होंने यह सभी मेडल जीतने के लिए कड़ी मेहनत और परिश्रम किया है। उनकी दिनचर्या कुछ इस प्रकार की होती थी। रोज़ सुबह 4 बजे 
 से दौड़ना, रोज 2-2 घंटे सुबह और शाम प्रैक्टिस, 6.30 वाली मेट्रो से (रांझी) के पुलिस ग्राउंड में ऑपस्टिकल ट्रेनिंग करके कॉलेज जाकर पढ़ाई करती थी और फिर 5 बजे घर आने के बाद 5 से 7 बजे शाम को प्रैक्टिस के लिए जाती थी। मैंने अपनी प्रैक्टिस की और दिल्ली में ऑल इंडिया  सैनिक कैंप को सफलतापूर्वक पूरा किय। 
2 एमपी गर्ल्स बटालियन के सीओ कर्नल डीके जयसवाल, सूबेदार मेजर जोगिंदर सिंह, जीसीआई शर्मिला चक्रवर्ती ने अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया। 
प्रिया परवारी शिक्षक धनाराम परवारी एवं प्रेमलता परवारी की पुत्री हैं। उनकी इस सफलता पर उनके मार्गदर्शक ताइक्वांडो कोच कमलेश यादव. पुष्पा वंशकार शिक्षक राकेश श्रीवास. अफ़रोज़ खान, राजेन्द्र पटेल, जनपद सदस्य ईदू खान, उस्मान, पूर्वा, पीयूष, विक्रम आदि ने प्रिया परवारी के गृह नगर आगमन पर उनका स्वागत किया एवं सभी बरगी नगर वासियों  ने बधाई और शुभकामनायें प्रेषित की हैं

Post a Comment

और नया पुराने