देश में जातिगत जनगणना जरुरी है : योगेंद्र यादव


जबलपुर।
भारत जोड़ो अभियान के संयोजक योगेंद्र यादव ने देश में जातिगत जनगणना को अनिवार्य बताया है।  उन्होंने भाजपा और आरएसएस पर देश के संविधान को खत्म करने का आरोप लगाया है। पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से देश में यह खतरा मीडिया, विपक्षी दल और लोकतांत्रिक संस्थाओं के साथ संविधान पर बढ़ गया है।  

भारत जोड़ो अभियान के संयोजक योगेंद्र यादव ने भाजपा और आरएसएस पर देश के संविधान को खत्म करने का आरोप लगाया है। पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से देश में यह खतरा मीडिया, विपक्षी दल और लोकतांत्रिक संस्थाओं के साथ संविधान पर बढ़ गया है। उन्होंने देश में जातिगत जनगणना को अनिवार्य बताया। इसका समर्थन देश के हर नागरिक को करना चाहिए। लेकिन भाजपा यह भ्रम पालकर बैठी है कि इस जनगणना से देश टूट जाएगा।

  • वे किसी दल के साथ नहीं, संविधान के साथ हैं 

यादव ने कहा वे किसी दल के साथ नहीं हैं लेकिन जो जातीय जनगणना की बात करेगा, संविधान की रक्षा में आगे आएगा उसके साथ चलने में कोई परेशानी नहीं है। उन्होंने यहा भी कहा कि लोगों को 2024 के चुनाव को केवल लोकसभा नहीं बल्कि संविधान सभा की तरह देखना चाहिए। यह चुनाव हाथ से गया इस देश का संविधान हाथ से निकलने के साथ सामाजिक ढांचा टूट जाएगा। मध्यप्रदेश में चुनाव हो रहे हैं। इसलिए मतदाताओं को अपने मत का उपयोग संभलकर करना चाहिए।

  • जातीय जनगणना देश का सबसे बड़ा सवाल

उनका कहना था कि जातीय जनगणना देश का सबसे बड़ा सवाल है। जब पत्रकारों ने इसे उठाया तो उनकी गिरफ्तारी होने लगी। इससे सवाल दबने वाला नहीं है। यह जनगणना किसी एक वर्ग या आरक्षित वर्ग का सवाल नहीं है। जातीय जनगणना एक्सरे की तरह है। जाति नामक बीमारी का एक्सरे करना जरुरी है। इस गणना से जो आंकड़े आएंगे वह आबादी गिनती नहीं बल्कि प्रत्येक जाति की सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक स्थिति को सामने ला देगी। उन्होंने सवाल उठाया कि यह ऐसा देश है जहां भाषा और धर्म के आंकड़े तो है लेकिन जाति के नहीं। इसका सच सभी के सामने आना चाहिए।

पत्रकारों के सवाल-जवाब के मौके पर उन्होंने कहा कि वे स्वच्छ राजनीति के पक्षधर हैं। जाति पर भी कई सालों से लिख रहे हैं। जाति के सवाल पर सभी के सामने सच आना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमने अपने अभियान में देश को बचाने के लिए राजनीतिक दलों से बाहर की ऊर्जा एकत्रित किया है। इसलिए कई संगठन हमारे साथ काम कर रहे हैं। इस मौके पर अभियान के राष्ट्रीय सचिव पंकज पुष्कर, दादा बहादुर सिंह लोधी, रामरतन यादव, घनश्याम यादव, टीकाराम कोष्टा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Post a Comment

और नया पुराने