जबलपुर रेल मंडल ने 7 माह में कमाए 2582 करोड़



जबलपुर। यात्री परिवहन एवं माल परिवहन में जबलपुर रेल मंडल, पश्चिम मध्य रेलवे में निरंतर प्रथम स्थान पर बना हुआ है। मंडल ने इस वित्तीय वर्ष में मंडल ने अब तक 2582 करोड़ रुपए की आय अर्जित की  है।     
               
सीनियर डीसीएम विश्व रंजन ने बताया कि जबलपुर मंडल ने अक्टूबर माह में 3.15 मैट्रिक टन माल का लदान करके 305 करोड़ रुपए की आय अर्जित की है जो कि गत वर्ष के अक्टूबर माह  से 30% अधिक है। इस वित्तीय वर्ष में जबलपुर रेल मंडल ने अब तक 7 माह की अवधि में  21 मीट्रिक टन माल लदान करके उसके परिवहन से 1976 करोड़ रुपए का भाड़ा अर्जित किया है। इसी तरह अक्टूबर माह में यात्री भाड़े के रूप में रेलवे को लगभग 69 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है। मंडल को इस वित्तीय वर्ष में यात्री आय से 516 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है जो कि गत वर्ष की तुलना से 14 प्रतिशत अधिक है। 

श्री रंजन ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में अब तक जबलपुर रेल मंडल ने माल परिवहन और यात्री आय से कुल 2582 करोड़ रुपए की आय अर्जित की है। जबलपुर रेल मंडल माल परिवहन के लिए व्यापारियों को माल गोदामों में कई सुविधाएं प्रदान करके लोडिंग और अनलोडिंग का कार्य तीव्र गति से कर रहा है। इसी तरह यात्री सुविधाओं में विस्तार करते हुए भी यात्रियों के सफर को सुगम बनाने के लिए मंडल द्वारा स्टेशनों पर अनेक सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। 

Post a Comment

और नया पुराने