सबके अशोक, फिर से अशोक, भाजपा प्रत्याशी ने किया जनसंपर्क


जबलपुर। केंट विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी अशोक ईश्वरदास रोहाणी ने केंट विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रानी लक्ष्मी बाई वार्ड, रानी अवंती बाई वार्ड, भड़पुरा, शोभापुर, गोकलपुर, गोराबाजार, निसार का बगीचा, अम्बेडकर वार्ड, सुदर्शन वार्ड सहित कई क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान रानी अवंती बाई वार्ड में वरिष्ठ जन श्याम लाल विनोदिया ने कहा कि सबके अशोक फिर से अशोक, हम सभी का आशीर्वाद आपके साथ है, आप प्रचंड मतों से विजयी हों, हम सबकी यही कामना हैं। जगह-जगह श्री रोहाणी का नागरिकों द्वारा पुष्पहार, तिलक वंदन से स्वागत किया जा रहा है।
इस अवसर पर भाजपा के नन्दू यादव, माइकल प्रदीप कपूर, लोचन प्रसाद दुबे, हरिओम चैकसे, हुलसीराम पटेल, गुल्लू दुबे, अनुराग दाहिया, कृष्णा दास चौधरी, अंकित फ्रांसिस, स्वाप्निल पाण्डेय, राकेश लखेरा, पवन रजक, रामनिगाह तिवारी, हिम्मत पटेल, धनपत झारिया, दिलीप सिंह, कमला चक्रवर्ती, अशोक गोंटिया, जयंत सैनी, मलकीत कौर, दशरथ रजक, गुलाब गिरि, राजकुमार चैधरी, अरुण कुशवाहा, ओमप्रकाश यादव, विजय दुबे, शिवमोहन बघेल, रामहरक पाल, नन्दू चैधरी, सुधा तिवारी, मुन्नी पटेल, जगदीश सेन सहित भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

और नया पुराने