आपका स्नेह ही मेरी ताकत है : अशोक रोहाणी



जबलपुर। केंट विधानसभा के भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अशोक ईश्वरदास रोहाणी ने केंट विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत शंकर मंदिर मरघटाई, भगत सिंह वार्ड, गंगा मैया, दादा ईश्वरदास रोहाणी वार्ड, प्रियदर्शनी काॅलोनी महगवां, कंचनपुर, रानी लक्ष्मी बाई वार्ड, रानी अवंती बाई वार्ड, सहित कई क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान जगह-जगह श्री रोहाणी का नागरिकों द्वारा पुष्पहार, तिलक वंदन से स्वागत किया जा रहा है। इस अवसर पर श्री रोहाणी ने कहा कि आपका स्नेह मेरी ताकत है, आपका भरोसा बता रहा है कि केंट अजेय था, अजय रहेगा ।
  • मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का रोड शो आज 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 3 नवम्बर को शाम 5 बजे केंट विधानसभा के प्रत्याशी अशोक रोहाणी के समर्थन में गणेश चौक, सदर से रोड शो प्रारंभ होगा जो सदर के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण करेगा ।
  • ये रहे शामिल 
इस अवसर पर भाजपा के विभा उपाध्याय, पुष्पा तिवारी, सोना वर्मा, उर्मिला विश्वकर्मा, आशीष झारिया, सुनील तिवारी, भारत बिरहा, राकेश रजक, इंदु मनोहर, आर्यन यादव, आशीष बर्मन, बलराम बाल्मीक,पप्पू बिहारी, नन्द यादव, डाॅ. श्याम दुबे, वंदना राजेश ठाकुर, घनश्याम लोधी, सीताराम यादव, सुनीता, नीलू, बाबूजी, गुलशन यादव, रामनिगाह तिवारी, हिम्मत पटेल, धनपत झारिया, दिलीप सिंह, कमला चक्रवर्ती, अशोक गोंटिया, जयंत सैनी, मलकीत कौर, दशरथ रजक, गुलाब गिरि, राजकुमार चौधरी, आनंद चौधरी, अरुण कुशवाहा, ओमप्रकाश यादव, विजय दुबे, शिवमोहन बघेल, रामहरक पाल, नन्दू चौधरी, सुधा तिवारी, मुन्नी पटेल, जगदीश सेन सहित भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

और नया पुराने