मेरा रोम-रोम जनता के लिए समर्पित है: अशोक रोहाणी

केंट विधानसभा के क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशी अशोक ईश्वरदास रोहाणी ने किया जनसंपर्क



जबलपुर। केंट विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी अशोक ईश्वरदास रोहाणी ने केंट विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने रजक मोहल्ला, टेमरभीटा, प्रेमनाथ कंपाउंड, नर्मदा कंपाउंड, शुक्ला कंपाउंड, मलहोत्रा कंपाउंड, बंगला नंबर 16 यादगार, पुरानी मोहनिया, आजाद नगर, नरसिंह नगर, गुड्डू काछी का वार्ड, चंद्रशेखर वार्ड, तीन पुलिया, कंचनपुर, सिद्धेश्वर चौक, भड़पुरा, शोभापुर, निर्मलचंद जैन वार्ड आदि कई क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान जगह-जगह अशोक रोहाणी का नागरिकों द्वारा पुष्पहार, तिलक वंदन से स्वागत किया गया।
जनसंपर्क के दौरान अशोक रोहाणी ने कहा कि मेरा रोम-रोम जनता के लिए समर्पित है, इसलिए जनता मेरे परिवार की सदस्य है और मैं उनका। इस अवसर पर भाजपा के नंद कुमार यादव, माइकल प्रदीप कपूर, रिंकू विज, दामोदर सोनी, आशीष राव, गुड्डा केवट, संजय वर्मा, अनुराग दाहिया, श्याम कनोजिया, सावित्री शाह, संतोषी ठाकुर, निशांत झारिया, बंटी रजक, लोचन प्रसाद दुबे, आशीष चौधरी, सुंदर अग्रवाल, अजय पदम, गोविंद यादव, संजय जैन, अमर थापा, अमित आनंद, रिंकू शर्मा, संजय ठाकुर आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

और नया पुराने