मार्गशीर्ष का महीना श्री कृष्ण की भक्ति के लिए बहुत ही फलदायी



जबलपुर। श्री कृष्ण की भक्ति के लिए अत्यंत प्रिय माने जाने वाला महीना, मार्गशीर्ष मास 28 नवंबर से शुरू हो गया है। श्री कृष्ण को सबसे ज्यादा प्रिय माने जाने वाला यह महीना इस साल 26 नवंबर तक रहने वाला है। हिंदू पंचांग के अनुसार यह महीना 9वां महीना होता है। वहीं, धर्म शास्त्रों सहित पुराणों में भी इस महीने का जिक्र देखने को मिलता है और धर्म शास्त्रों के अनुसार यह महीना श्री कृष्ण को प्रिय होने के कारण उनकी भक्ति के लिए बहुत ही प्रिय और पवित्र माना जाता है। यही वजह है कि कृष्ण प्रेमियों को भगवान श्री कृष्ण की आराधना के लिए सालभर इस महीने का इंतजार रहता है।
यह महीना शरद ऋतु का दूसरा महीना होता है और इस महीने में कार्तिक मास से भी अधिक सर्दी होती है। इसीलिए कृष्ण भक्त अपने-अपने ठाकुर जी के लिए गर्म वस्त्र इसी महीने में पहनाते हैं। भागवत कथा के अनुसार भगवान श्री कृष्ण ने इस महीने को स्वयं का महीना बताया है। इसलिए इस माह में किए गए धार्मिक कार्यों का लाभ कई गुना मिलता है।
  • भगवान श्री कृष्ण की बरसेगी कृपा! 
मार्गशीर्ष माह में नदियों में स्नान करना और देवी देवताओं के दर्शन करने का विशेष महत्व रहता है। श्री कृष्ण के इस प्रिय महीने में सुबह जल्दी स्नान कर तुलसी पर जल चढ़ाने के साथ परिक्रमा लगाना और शाम को घी का दीपक जोड़ने से भगवान श्री कृष्णा सबसे ज्यादा प्रसन्न होते हैं। इस माह में गीता का नियमित पाठ करने वाला व्यक्ति हमेशा प्रसन्न और भयमुक्त रहता है।

Post a Comment

और नया पुराने