जबलपुर में मतगणना के दौरान कुछ ऐसी रहेगी यातायात व्यवस्था



जबलपुर (अक्षर सत्ता)। 3 दिसंबर को प्रातः 5  बजे से विधानसभा चुनाव 2023 के मतों की गणना जवाहर लाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय आधारताल में होना है। मतगणना के दौरान प्रातः 5 बजे से मतगणना समाप्ति तक कृषि विश्वविद्यालय अधारताल की यातायात व्यवस्था एंव परिवर्तित मार्ग व्यवस्था (मतगणना में लगे वाहनों को छोड़कर) निम्नानुसार होगी। 
.
  •  महाराजपुर की ओर से आने वाले वाहन 
1. महाराजपुर की ओर से कृषि विश्वविद्यालय की ओर आने वाले सभी वाहन महाराजपुर बायपास, दाऊ मैरेज गार्डन, फोरलेन, बाजरी बिरिया चौराहा होते हुए जा सकेंगे।

  • अधारताल की और से आने वाले वाहन
1. अधार ताल की ओर से कृषि विश्व विद्यालय की और आने वाले सभी वाहन रद्दी चौकी, मोहलपुर चौराहा, बिजरी खिरिया चौराहा होते हुए जा सकेंगे।

  • दमोह नाका से पनागर की ओर जाने वाले वाहन.
1. दमोह नाका से पनागर की ओर जाने वाले वाहन रद्दी चौकी, गोहलपुर चौराहा, खिजरी विरिया चौराहा होते हुए जा सकेंगे। 

  • रद्दी चौकी से पनागर की ओर जाने वाले वाहन
1. रद्दी चौकी से पनागर की ओर जाने वाले सभी वाहन रद्दी चौकी से बायें मुड़कर गोहलपुर चौराहा, खजरी खिरिया चौराहा होते हुए जा सकेंगे। 

  •  मतगणना में शामिल शासकीय कर्मियों एंव एजेंट के वाहनों की पार्किंग
( इंडियन काफी हाउस के पीछे मैदान में पार्किंग होगी। वाहनों का प्रवेश  इंडियन कॉफी हाउस के गेट से होगा।)

  • मीडिया कर्मियों के वाहनों की पार्किंग कृषि अभियांत्रिकी/ बीज विक्रय केन्द्र ग्राउंड में होगी।
(वाहनों का प्रवेश इंडियन कॉफी हाउस के बाजू में स्थित प्रवेश द्वार से होगा।)

  • वरिष्ठ अधिकारी एवं प्रत्याशियों के वाहनों की पार्किंग कृषि अभियानकी बीज विक्रय केन्द्र साउंड में होगी।
 ( वाहनों का प्रवेश गेट नं 3/ मुख्य प्रवेश द्वार से होगा।)

Post a Comment

أحدث أقدم