जबलपुर में तीन जनवरी को कैबिनेट की पहली बैठक

जन आभार सभा का गैरिसन मैदान पर आयोजन 

भोपाल/जबलपुर/अक्षर सत्ता। नई प्रदेश सरकार की पहली कैबिनेट बैठक बुधवार तीन जनवरी को जबलपुर में होगी। इसमें कई प्रस्तावों पर निर्णय लिए जा सकते हैं। जबलपुर संभाग की कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा भी होगी। विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर जन आभार सभा भी होगी। 
मंत्रिमंडल विस्तार के बाद सीएम डॉ. मोहन यादव सभी मंत्रियों के साथ मंत्रालय में बैठक की थी पर यह कैबिनेट बैठक नहीं थी। इसमें लोकसभा चुनाव की तैयारी, विकसित भारत संकल्प यात्रा सहित अन्य विषयों पर चर्चा की थी।
  • पहली कैबिनेट बैठक 
अब पहली कैबिनेट बैठक तीन जनवरी बुधवार को जबलपुर में आयोजित की जा रही है। मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों का कहना है कि कैबिनेट बैठक के अतिरिक्त जबलपुर संभाग के अंतर्गत आने वाले जिलों की कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की स्थिति की समीक्षा के पहले जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक होगी। इसके बाद जन आभार सभा भी प्रस्तावित की गई है।
  • कमल नाथ सरकार ने की थी जबलपुर में कैबिनेट बैठक
कमल नाथ सरकार में भी जबलपुर में कैबिनेट बैठक आयोजित की गई थी। इसमें शहर के विकास से जुड़े कई प्रस्तावों को मंजूरी मिली थी। बैठक बिजली विभाग के मुख्यालय शक्ति भवन में प्रस्तावित है। जन आभार सभा गैरिसन मैदान पर होगी।

Post a Comment

और नया पुराने