सजगता से कार्य करने वाले 20 रेल कर्मचारी पुरस्कृत



जबलपुर/अक्षर सत्ता। जबलपुर रेल मंडल में ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन में सजगता का परिचय देते हुए किसी  दुर्घटना को समय रहते अपनी तत्पर्यता से टाल कर उल्लेखनीय कार्य करने वाले मंडल के 20 रेल कर्मचारियों को मंडल रेल प्रबंधक विवेक शील ने उनके प्रशंसनीय कार्य पर पुरस्कृत किया है। 
जबलपुर रेल मंडल के रेलवे ट्रैक पर ए.टी. बेल्ट के जोड़ में क्रेक पाने, रेल फ्रेक्चर, मालगाड़ी के व्हीलों से निकलते धुएं या एक्स़ल को गर्म देखकर इसकी सूचना तुरंत स्टेशन पर देकर सराहनीय कार्य करने वाले कर्मचारियों 
चंद्रशेखर सिंह ब्यौहारी, जगदेव अहिर रतनगांव, मोहन लाल केवट ब्यौहारी, यू.आर. यादव कटनी, विनोद कुमार पटेल लगरगवां, योगेन्द्र सिंह सागर, अभय सिंह लोधी दमोह, मनोज कुमार अहिरवार गणेशगंज, एम.के. दुबे सागर, मनीष साहू सागर, नरेंद्र सिंह बारहमाफी, राकेश मणि तिवारी कटनी, उमेश कुमार सरईग्राम, सौरभ गुप्ता दमोह, विनय कुमार भोपाल, प्रदीप उपाध्याय जबलपुर, अविनाश गुप्ता जबलपुर, शहाबुद्दीन खान जबलपुर, चंदन जबलपुर, पीयूष जबलपुर।
उक्त कर्मचारियों के सराहनीय एवं कार्य कुशलता से  डीआरएम श्री शील ने उन्हें  प्रशंसा पत्र एवं नगद राशि का पुरस्कार देकर उनके कार्यो की सराहना की। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक आनंद कुमार, मंडल के शाखा अधिकारी विश्व रंजन, डॉ. मधुर वर्मा, एस. पी. सिंह, जे.पी.सिंह, विवेक गुप्ता, संजय मनोरिया, ए.के. श्रीवास्तव आदि भी उपस्थित रहे।  

नोट- कृपया अक्षर सत्ता के लिए समाचार/प्रेस विज्ञप्ति 9424755191 पर व्हाट्स एप्प करें। 
अक्षर सत्ता का ई-मेल aksharsattajbp@gmail.com है। वेबसाइट-aksharsatta.page 

Post a Comment

أحدث أقدم