उड़ान मन की... साड़ी वॉकाथॉन में छाई महिला शक्ति की ऊर्जा


जबलपुर/अक्षर सत्ता। रानी दुर्गावती की वीरता और बलिदान की भूमि संस्कारधानी जबलपुर में पहली बार मातृशक्ति अपनी संस्कृति का निर्वहन करते हुए नई ऊर्जा का संचार करेगी। जिसे साकार करने का बीड़ा भी शहर की महिलाओं ने उठाया है। रविवार की सुबह कुछ ऐसा ही नजारा देखने मिला। जब पारम्परिक साड़ी पहनकर सैकड़ों की संख्या में मातृशक्ति वॉकाथॉन में शामिल होकर लोगों को अपनी ऊर्जा और शक्ति से परिचय कराया। महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू व अर्चना शुक्ला दीक्षित अध्यक्ष ऊर्जा पावर विद इन अस और अनुकृति दीक्षित ने वॉकाथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

  • 3 हजार से ज्यादा महिलाएं शामिल हुईं
पूरे रास्ते उत्साह और उमंग के साथ महिलाओं ने वॉक की। मोबाइल पर लाइव वीडियो बनाए गए। कई सामाजिक संगठनों ने भी अपना सहयोग दिया। शहर के अधिकतर लेडीज क्लब, महिला संगठन, कॉलेज, स्कूल आदि की 3 हजार से ज्यादा महिलाएं वॉकाथॉन में शामिल हुईं। 

  • साड़ी भारतीय नारी की पहचान
सदस्य पारुल अग्रवाल ने बताया वॉकाथॉन के माध्यम से ऊर्जा संगठन ने महिलाओं को समाज को यही संदेश देने का प्रयास किया गया। साड़ी केवल एक परिधान नहीं है, बल्कि भारतीय नारी की पहचान है। समापन पर महिलाओं को प्रशस्ति पत्र एवं उपहार दिए गए। इसके साथ अलग-अलग कैटेगरी में विजेताओं को सम्मानित भी किया गया।


  • इन्हें मिले पुरस्कार 
सुषमा भाटिया को वरिष्ठ नागरिक, प्रिया जैन को एनर्जेटिक, ज्योति गुलाटी और अनाया त्रिवेदी को यंगेस्ट, अंकिता दुबे को प्रथम रजिस्ट्रेशन, स्नेह दीक्षित को सीनियर का पुरस्कार मिला। 
  • ये ग्रुप विजयी रही  
जबलपुर रोटरी स्टार कल्चरल थीम, सर्व मंगल ग्रुप, ब्राह्मण महिला ग्रुप, राम सिया ग्रुप, मॉर्निंग ग्लोरी, वुमन मन की, गो ग्रीन ग्रुप, आधारताल लेडीज क्लब विजयी रहा  
इनके अलावा ढेर सारे लकी ड्रा, हर श्रेणी में ढेर सारे उपहार के साथ ग्रुप में मूवी टिकटें दी गईं । इस अवसर पर ऊर्जा पावर विद इन अस के सदस्य अध्यक्ष अर्चना शुक्ला दीक्षित, पारुल अग्रवाल, काजल तलरेजा, पल्लवी पाठक, दिव्या दिवाकर, सुरभि मिश्रा मौजूद रहे। 

नोट- कृपया अक्षर सत्ता के लिए समाचार/प्रेस विज्ञप्ति 9424755191 पर व्हाट्स एप्प करें। 
अक्षर सत्ता का ई-मेल aksharsattajbp@gmail.com है। वेबसाइट-aksharsatta.page  

Post a Comment

Previous Post Next Post