Jabalpur News: विस्थापितों के लिए संघर्ष, राजकुमार सिन्हा को मिला सामाजिक पुरस्कार


बरगी नगर/जबलपुर/अक्षर सत्ता l आनंदवन आश्रम वरोरा चंद्रपुर महाराष्ट्र में बाबा आमटे एकता विकास अभियान ट्रस्ट द्वारा समाजिक कार्यकर्ता पुरस्कार से राजकुमार सिन्हा को पदमश्री डॉ. चंद्रशेखर मेश्राम और लायंस क्लब कलकत्ता के गवर्नर ओ. पी. शाह द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बाबा आमटे एकता अभियान ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. विकास आमटे, सचिव डॉ. अशोक बेलखोङे, डॉ. सोमनाथ रोडे, गिरिश पदमावर, अतुल शर्मा, अनिल हेब्बर, नफीसा, अशोक भारत एवं केरल, तामिलनाडु, कर्नाटक, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश के प्रतिभागी और स्कूल,कालेज के युवक-युवती शामिल थे।
  • सिन्हा का काम संघर्ष और निर्माण का अनोखा संगम
सम्मान पत्र में उल्लेख किया गया है कि जबलपुर जिले में बरगी बांध से विस्थापित लोगों के पुनर्वास के लिए अथक प्रयास किया है और 1988 में बाबा आमटे के नेतृत्व में राष्ट्रीय एकता एवं साम्प्रदायिक सदभाव भारत जोड़ो यात्रा जो अरुणाचल प्रदेश से गुजरात तक का था, भागीदार बनें। सिन्हा का काम संघर्ष और निर्माण का अनोखा संगम है। इस पुरस्कार में 51,000 रुपये नकद, एक स्मृति चिन्ह और सम्मान पत्र दिया गया। यह सम्मान करना गांधीवादी विचारों, राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक सद्भाव, पर्यावरण संरक्षण, संघर्ष की भावना और आदरणीय बाबा और उनके द्वारा पोषित नैतिकता और मूल्यों का सम्मान करने जैसा है। 
  • बरगी बांध विस्थापितों का संघर्ष सामूहिक प्रयास का उदाहरण
इस मौके पर राजकुमार सिन्हा ने कहा कि बरगी बांध विस्थापितों का संघर्ष सामूहिक प्रयास का उदाहरण है। जो देश और समाज अपने प्राकृतिक संसाधनों को सहेज कर चलता है, वही स्थायी विकास को हासिल कर सकता है। ज्ञात हो कि सिन्हा को इंडियन रिवर्स फोरम दिल्ली द्वारा नर्मदा नदी संरक्षण के लिए 2021 में राष्ट्रीय भगीरथ प्रयास सम्मान भी दिया गया है।

नोट- कृपया अक्षर सत्ता के लिए समाचार/प्रेस विज्ञप्ति 9424755191 पर व्हाट्स एप्प करें। 
अक्षर सत्ता का ई-मेल aksharsattajbp@gmail.com है। वेबसाइट-aksharsatta.page 

Post a Comment

और नया पुराने