28 रेल कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर विदाई

        
जबलपुर/अक्षर सत्ता। जबलपुर रेल मंडल में अपनी रेल सेवा पूर्ण करने वाले 28 रेल कर्मचारियों को आवश्यक रेल सेवा पूर्ण होने पर डीआरएम विवेक शील के मार्गदर्शन में अपर मंडल रेल प्रबंधक/चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर (गति शक्ति यूनिट) संजय कुमार सिंह द्वारा गोल्ड प्लेटेड सिल्वर मेडल तथा सेवानिवृत्ति से संबंधित दस्तावेज देकर विदाई दी गई। 

इस अवसर पर सेवा निवृत होने वाले कर्मचारियों में साहब लाल सिंह, संतोष कुमार वर्मा, शेखर कुमार दुबे, कृष्ण बहादुर गुरुंग, हजारी लाल त्रिपाठी आदि प्रमुख थे। 

सेवानिवृत्त हुए सभी कर्मचारियों का भुगतान एनईएफटी के माध्यम से किया गया। सेवानिवृत्ति कार्यक्रम में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी सुबोध विश्वकर्मा, सहायक कार्मिक अधिकारी (W) शचीपति नंदन, सहायक मंडल वित्त प्रबंधक प्रशांत कुमार अहिरवार के अलावा कार्मिक एवं लेखा विभाग के सभी कर्मचारियों का सहयोग रहा। 

नोट- कृपया अक्षर सत्ता के लिए समाचार/प्रेस विज्ञप्ति 9424755191 पर व्हाट्स एप्प करें। 
अक्षर सत्ता का ई-मेल aksharsattajbp@gmail.com है। वेबसाइट-aksharsatta.page 

Post a Comment

Previous Post Next Post