महिला दिवस पर महिला रेल कर्मी सम्मानित


जबलपुर/अक्षर सत्ता। मंडल रेल प्रबंधक विवेक शील के कुशल नेत्रृत्व के चलते जबलपुर मंडल में महिला सशक्तिकरण की दिशा में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जबलपुर रेल मंडल में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सभागार में महिला रेल कर्मियों के सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक विवेक शील द्वारा विभिन्न विभागों की 34 महिला कर्मचारियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। 
इस कार्यक्रम में सुबोध विश्वकर्मा वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, जेपी सिंह वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय), यशवंत कुमार वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक, शबाना अली खान सहायक कार्मिक अधिकारी और शची पति नंदन सहायक कार्मिक अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक विवेक शील ने महिला सशक्तिकरण पर प्रकाश डाला और सम्मानित महिलाओं के साथ महिला सशक्तिकरण पर परिचर्चा में भाग लिया। आभार प्रदर्शन सहायक कार्मिक अधिकारी (कल्याण ) शची पति नंदन द्वारा किया गया ।

Post a Comment

أحدث أقدم