POLITICS MP : कमलनाथ न सही, सुरेश पचौरी ही सही, भाजपा का कांग्रेस नेताओं पर डोरे डालना जारी


कांग्रेस नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, पूर्व सांसद राजूखेड़ी भाजपा में शामिल
चार बार कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य रहे गांधी परिवार के करीबी पचौरी 
तीन बार कांग्रेस के टिकट पर धार (अजजा) सीट से सांसद चुने गए प्रमुख आदिवासी नेता राजूखेड़ी 
नई दिल्ली/अक्षर सत्ता। मध्य प्रदेश में भाजपा कमल नाथ को भले ही होली से पहले भगवा रंग न लगा पाई हो लेकिन प्रदेश के कांग्रेस नेताओं पर भगवा रंग लगाने के प्रयास जारी हैं। होली के पहले कांग्रेस के दो बड़े नेता भगवा रंग में रंग गए हैं। 
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी और पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी शनिवार सुबह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। भाजपा की प्रदेश इकाई के मीडिया प्रभारी ने आशीष अग्रवाल ने यह जानकारी दी। गांधी परिवार के करीबी माने जाने वाले पचौरी केंद्रीय रक्षा उत्पादन राज्य मंत्री भी रहे हैं। पचौरी कांग्रेस के चार बार राज्यसभा सदस्य भी रहे।

प्रमुख आदिवासी नेता राजूखेड़ी तीन बार कांग्रेस के टिकट पर धार (अनुसूचित जनजाति) सीट से सांसद चुने गए। सूत्रों ने बताया कि 1990 में वह भाजपा विधायक के रूप में चुने गए, लेकिन बाद में कांग्रेस में शामिल हो गए।

इस दौरान पार्टी  की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, पूर्व मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा भी उपस्थित रहे।
शर्मा और चौहान ने पचौरी को भाजपा की सदस्यता दिलायी। पचौरी केंद्र सरकार में मंत्री रह चुके हैं और उनका भोपाल और आसपास के क्षेत्रों में प्रभाव है।

Post a Comment

أحدث أقدم