इस साल जबलपुर रेल मंडल ने कमाए 4845 करोड़

पिछले साल के मुकाबले 13.88 फ़ीसदी का इजाफा 



जबलपुर/अक्षर सत्ता। वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक विश्व रंजन के नेतृत्व में वाणिज्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा आपसी समन्वय से कार्य करते हुए रेल राजस्व बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे हैं।
जबलपुर रेल मंडल को वित्तीय वर्ष 2023-24 के माह (1अप्रैल 2023 से 31मार्च 2024 तक) में मंडल को कुल रुपये 4845 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ, जो गत वर्ष की इसी अवधि में प्राप्त राजस्व रुपए 4254 करोड़ से 13.88 प्रतिशत अधिक है।
इसमें से 375 लाख बुक किये गए यात्रियों से रुपए 872 करोड़, अन्य कोचिंग से रुपए 65 करोड़, माल परिवहन से रुपए 3770 करोड़, विविध आय रुपए 137 करोड़ शामिल है।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक विश्व रंजन नें कहा कि जबलपुर मंडल रेल प्रशासन अपने रेल उपभोक्ताओं को शिकायत रहित सेवा प्रदान करने के साथ ही रेल राजस्व बढ़ाने के लिए सतत प्रयत्नशील है।

नोट- कृपया अक्षर सत्ता के लिए समाचार/प्रेस विज्ञप्ति 9424755191 पर व्हाट्स एप्प करें। 
अक्षर सत्ता का ई-मेल aksharsattajbp@gmail.com है। वेबसाइट-aksharsatta.page 

Post a Comment

और नया पुराने