केंद्र में बनेगी इंडिया गठबंधन की सरकार

जबलपुर में कई राजनीतिक दल एवं सामाजिक संगठन एकजुट  



जबलपुर/अक्षर सत्ता। जबलपुर लोकसभा क्षेत्र में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी कांग्रेस पार्टी से होने के नाते गठबंधन के बाकी सभी दलों ने बैठक कर अपनी रणनीति तैयार की है। इसी दिशा में विगत दिवस जबलपुर प्रवास पर आए प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं विपक्ष प्रतिपक्ष के नेता उमंग सिंगार से सभी दलों के प्रतिनिधियों की मुलाकात हुई थी। सभी ने इस बार गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश यादव की जीत का संकल्प लिया है।।
जबलपुर में इंडिया गठबंधन के तमाम राजनीतिक दल कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल, समाजवादी पार्टी, समानता दल, शिवसेना सहित् सामाजिक संगठनों जैसे अखिल भारतीय ओबीसी महासभा, अति पिछड़ा वर्ग उत्थान समिति, पिछड़ा वर्ग मोर्चा सयुक्त किसान मोर्चा सद्भावना मंच आदि ने संयुक्त रूप से इंडिया गठबंधन के काग्रेस प्रत्याशी दिनेश यादव को जिताने अपनी कार्य योजना तैयार की है। 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के द्वारा सामाजिक न्याय के तहत ओबीसी एवं अति पिछड़ों को उनकी जनसंख्या के अनुपात में जातिगत जनगणना कराकर आर्थिक सर्वेक्षण कराकर उन्हें लाभान्वित किए जाने का पक्ष जोरदार तरीके से रखा गया। जिसके फल स्वरुप ओबीसी की पैरवी  करने वाले समस्त संगठन भी  इंडिया गठबंधन के साथ कार्य कर रहे हैं। 
पत्रकार वार्ता में कांग्रेस के आम आदमी पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल, समाजवादी पार्टी, समानता दल, मध्य प्रदेश जन विकास पार्टी, अति पिछड़ा वर्ग उत्थान समिति, अखिल भारतीय ओबीसी महासभा, संयुक्त किसान मोर्चा, संयुक्त पिछड़ा वर्ग मोर्चा, सद्भावना मंच जबलपुर के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

नोट- कृपया अक्षर सत्ता के लिए समाचार/प्रेस विज्ञप्ति 9424755191 पर व्हाट्स एप्प करें। 
अक्षर सत्ता का ई-मेल aksharsattajbp@gmail.com है। वेबसाइट-aksharsatta.page 
rel 

Post a Comment

और नया पुराने