लोकसभा प्रत्याशी दिनेश यादव के समर्थन में सड़क पर उतरी कांग्रेस

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने रांझी में किया पैदल रोड शो


 
जबलपुर/अक्षर सत्ता। लोकसभा प्रत्याशी दिनेश यादव के समर्थन में कांग्रेस सड़क पर उतर आई है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने रांझी में बड़ा पत्थर अंबेडकर चौक से पैदल रोड शो किया। इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश यादव, पूर्व कैबिनेट मंत्री लखन घनघोरिया, पूर्व विधायक विनय सक्सेना, संजय यादव, अभिषेक चौकसे, सत्येंद्र यादव, गोविंद यादव, झल्ले लाल जैन आदि शामिल रहे। 
रोड शो के दौरान कांग्रेस नेताओं ने मतदाताओं और व्यापारियों से हाथ जोड़कर कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश यादव को वोट देने की अपील की। 
रोड शो मार्ग पर प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश यादव और अन्य नेताओं के स्वागत के लिए किशन होटल, मस्तान चौक, दर्शन तिराहा मेन रोड बापा होटल, व्हीकल मोड, गोकलपुर में स्वागत मंच लगाए गए। रोड शो का समापन शोभापुर में राकेश सैनी के द्वारा किया गया।
  • कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश यादव के समर्थन में आम सभा का आयोजन 


कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी दिनेश यादव के समर्थन में कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के मुख्य आतिथ्य में आगा चौक कस्तूरबा गांधी वार्ड में आम सभा का आयोजन किया गया। आम सभा में कांग्रे प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि जिस तरह भय का वातावरण चुनी हुई सरकार बना रही है और विरोधी दलों के नेताओं को जेल में डाला जा रहा है। यह तानाशाही है।  
आमसभा के संयोजक पार्षद संतोष दुबे, पांडा, पूर्व कैबिनेट मंत्री लखन घनघोरिया, पूर्व विधायक विनय सक्सेना, पूर्व विधायक संजय यादव, विश्व मोहन, अभिषेक यादव पूर्व पार्षद द्वारा संचालन किया गया। कार्यक्रम में रितेश अग्रवाल, विजय जैन चुन्ना, नगर अध्यक्ष सौरभ नाटी शर्मा, मदन लारिया, अतुल बाजपेई, अमरीश मिश्रा, अयोध्या तिवारी, अनुराग गढ़वाल, शरद विश्वकर्मा, रौनक मिश्रा, आलोक गुप्ता, मनोज नामदेव, सतीश उपाध्याय, कमलेश रावत, विनय कछवाहा, झल्लेलाल जैन, गीता शरद तिवारी, रेखा जैन, इंदिरा तिवारी पाठक, सतीश तिवारी, राजेंद्र मिश्रा, राजेश यादव, रविंद्र कुशवाहा, आशु बत्स, जग्गू विश्वकर्मा, निर्मल जैन, अनिल सोनकर, रमेश बोहित, नेम सिंह ठाकुर, हुकुम जैन, संजू ठाकुर, लक्ष्मण समुद्रे, के के मिश्रा, सोनू दुबे, राजेंद्र पील्ले, राजेश श्रीवास, सहित  बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित रहे।

Post a Comment

और नया पुराने