जबलपुर : उत्कृष्ट कार्य करने वाले रेल कर्मी पुरस्कृत


जबलपुर/अक्षर सत्ता। फरवरी में सजगता एवं संरक्षा के लिए उत्कृष्ट कार्य करने के लिए जबलपुर रेल मंडल के 4 कर्मचारियों को रेल सेवा के प्रति समर्पण की भावना का सम्मान करते हुए अपर मंडल रेल प्रबंधक जबलपुर द्वारा पुरस्कृत किया गया। इन कर्मियों ने रेल फैक्चर, हॉंट एक्सल आदि को पहचान कर सजगता और सतर्कता से संभावित दुर्घटना से बचाव कर संरक्षा रेल परिचालन में  महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
इन कर्मचारियों को सम्मान स्वरुप अपर मंडल रेल प्रबंधक जबलपुर द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार प्रदान किये गए।
  • इन्हे मिला पुरस्कार 
पुरस्कृत होने वाले कर्मियों में अरुण कुमार शर्मा स्टेशन मास्टर/ मझगवां फाटक, अरविंद कुमार महावर वरि. सहा. लोको पायलट/नई कटनी जं., शुभम दुबे कांटावाला परि./ स्लीमनाबाद, रामाशीश कुमार स्टेशन मास्टर/मझगवां फाटक हैं।  
  • ये अधिकारी रहे उपस्थित 


इस अवसर पर आनंद कुमार अपर मंडल रेल प्रबंधक के साथ एसके सिंह सीपीएम/(जीएसयू), एके श्रीवास्तव वरि. मंडल संरक्षा अधिकारी, रामबदन मिश्रा सीनि. डीईई/जनरल, विवेक गुप्ता सीनि. डीएसटीई/सम, सुबोध विश्वकर्मा वरि. मंडल कार्मिक अधिकारी, अजय माथुर सीनि. डीईई/टीआरओ, अनिल अग्रवाल सीनि. डीईएन/पूर्व, मनीष पटेल सीनि. डीएमई/कोचिंग, प्रिंस विक्रम सीनि. डीओएम/कोचिंग, यशवंत कुमार सीनि. डीएफएम एवं प्रमोद कुमार सीनि. डीएमई/फ्रेट आदि उपस्थित रहे। 

Post a Comment

और नया पुराने