कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी दिनेश यादव ने किया सिहोरा में जनसंपर्क

कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी दिनेश यादव का स्वागत करते कांग्रेस का कार्यकर्ता।

जबलपुर/अक्षर सत्ता। कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी दिनेश यादव ने सिहोरा के विभिन्न क्षेत्रों में बंजारी माता मंदिर गांधीग्राम से पूजन अर्चन कर जनसंपर्क प्रारंभ किया। इस दौरान बुडागर, गोसलपुर, जुझारी, बरनु, खमरिया, ठिकरिया, सिलुआ, पौड़ी कला, अगरिया, टिकरिया, दोबयारा, घुघरी, प्रतापुर, सरोली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं मतदाताओं ने ढोल धमाके के साथ प्रत्याशी का स्वागत किया।
  • अपने आप को लोकसभा प्रत्याशी समझे कांग्रेस का कार्यकर्ता : दिनेश यादव
कांग्रेस लोकसभा प्रत्याशी दिनेश यादव का स्वागत करते स्थानीय नागरिक।

मझगवां, भीमखेड़ा, नुंजी, नुंजा, खमरिया, फनवानी, खेतोला बाजार, बाबाताल सिहोरा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में लोकसभा प्रत्याशी दिनेश यादव ने कहा कि कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता अपने आप को दिनेश यादव लोकसभा प्रत्याशी समझे। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा जो वादा किया उसे पूरी तरह निभाया है। युवाओं को रोजगार देने की गारंटी कांग्रेस की है किसानों के कर्ज माफी की गारंटी कांग्रेस की है किसानों को एसपी की गारंटी कांग्रेस की है। अच्छी स्वास्थ्य, शिक्षा महिलाओं की रक्षा, सुरक्षा की गारंटी कांग्रेस की है इसलिए अधिक से अधिक संख्या में कांग्रेस को वोट देकर कांग्रेस की सरकार बनाने में आप अपना योगदान अवश्य दें।
  • इस रहे शामिल 
जान संपर्क के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नित्यरंजन खम्मपरिया, रूपेंद्र पटेल, राजेश तिवारी, बिहारी पटेल, रुक्मणी गोंटिया, विनोद श्रीवास्तव, राजा पटेल, सुशील पटेल, भूपेंद्र पटेल, राजेश चौबे, राजेश पटेल, नंदू अग्रवाल, मोहन चौरसिया, जितेंद्र श्रीवास्तव, कुलदीप सिंह ठाकुर, संदीप बिहारी, पप्पू खान, अशोक पटेल, राजेश विश्वकर्मा, कुशल पटेल, सुशील पटेल, दिनेश पटेल, गोपाल पटेल, नवीन शुक्ला, विनोद पटेल, अशोक विश्वकर्मा, अशोक झरिया, मोहन चौरसिया, अशोक गोटिया, कुंजीलाल गोंटिया, नीरज श्रीवास्तव, बाबूजी पटेल, संतोष गोटिया, पवन सोनी, जीतू श्रीपाल, नवीन शुक्ला, संजू बिलैया, घनश्याम बडगैया, बाबा कुरैशी, आलोक पांडे, गणेश दहिया, मनीष खमरिया, फेस अमजद शाह, मंसूर मंसूरी आदि बड़ी संख्या में मतदाता एवं कांग्रेस कार्यकर्ता व्यापारी उपस्थित रहे। 

Post a Comment

أحدث أقدم