मप्र में सपा उम्मीदवार का नामांकन खारिज हो गया तो क्या, कांग्रेस के लिए प्रचार करेंगे अखिलेश यादव

File Photo

भोपाल। मप्र में भले सपा के इकलौते उम्मीदवार का नामांकन खारिज हो गया हो लेकिन अब अखिलेश यादव कांग्रेस के लिए प्रचार करेंगे। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) की मध्य प्रदेश इकाइयों के नेताओं ने लोकसभा चुनाव के लिए प्रदेश में अखिलेश यादव के प्रचार दौरे का कार्यक्रम तय कर लिया। दोनों दलों के पदाधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मध्य प्रदेश में सपा और कांग्रेस गठबंधन में लोकसभा चुनाव लड़ रही हैं और अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली सपा को चुनाव लड़ने के लिए खजुराहो सीट दी गई थी, हालांकि उनके उम्मीदवार का नामांकन प्रपत्र (फॉर्म) खारिज कर दिया गया।

Post a Comment

और नया पुराने