उत्कृष्ट कार्य करने वाले 8 रेल कर्मी पुरस्कृत



जबलपुर/अक्षर सत्ता। जबलपुर रेल मंडल के उत्कृष्ट कार्य करने वाले 8 कर्मचारियों को मंडल रेल प्रबंधक जबलपुर द्वारा पुरस्कृत किया गया। इन कर्मियों ने रेल फैक्चर आदि को पहचान कर सतर्कता से संभावित दुर्घटना से बचाव कर संरक्षा रेल परिचालन में  महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। सभी कर्मचारियों को सम्मान स्वरुप मंडल रेल प्रबंधक ने प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार प्रदान किये।
  • इन्हे मिला पुरस्कार 
  • विमल कुमार मीणा, 
  • प्रदीप बुनकर
  • सोबरन सिंह
  • चंद्रभान पटेल
  • विक्रम कुमार
  • बालेंद्र प्रताप सिंह 
  • सुरेश कुमार पटेल 
  • दिनेश सेन 
  • ये रहे उपस्थित 
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक विवेक शील, अपर मंडल रेल प्रबंधक आनंद कुमार के साथ सीपीएम/(जीएसयू) एसके सिंह, वरि. मंडल संरक्षा अधिकारी  एके श्रीवास्तव, सीनियर डीसीएम डॉ. माधुर वर्मा, वरिष्ठ मंडल अभियंता (सम.) जेपी सिंह, सीनियर डीओएम प्रिंस विक्रम, सीनि.डीईई/जनरल रामबदन मिश्रा, पीके सिंह, मनीष कुमार पटेल, आलोक तिवारी, मो. शाहिद हुसैन, गौरव तंतुवे आदि उपस्थित रहे। 

Post a Comment

और नया पुराने