62 रेल कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर दी गई विदाई

 

               
जबलपुर। जबलपुर रेल मंडल में अपनी आवश्यक रेल सेवा पूर्ण करने पर 62 रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक रेल सेवा पूर्ण होने पर डीआरएम विवेक शील  द्वारा गोल्ड प्लेटेड सिल्वर मेडल तथा सेवानिवृत्ति से संबंधित दस्तावेज देकर विदाई दी गई।

इस अवसर पर सेवा निवृत होने वाले अधिकारी राम कुमार तिवारी सहायक मण्डल अभियंता एवं कर्मचारियों में नीरज कुमार दुबे, उमेश कुमार, सुनील कुमार शुक्ला, अनिल कुमार सिंह, रजनीश तिवारी, केके पचौरी निजाम खान, देवेंद्र कुमार चतुर्वेदी, राम सिंह, सुरेश कुमार, अमोल सिंह पटेल, राजेश कुमार, लखन लाल पाण्डेय आदि प्रमुख थे। 

सेवानिवृत्ति कार्यक्रम में विवेक शील के साथ ही वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी सुबोध विश्वकर्मा, शची पति नंदन एवं प्रशांत कुमार अहिरवार के अलावा कार्मिक एवं लेखा विभाग के सभी कर्मचारियों का सहयोग रहा।
**

Post a Comment

और नया पुराने