उत्कृष्ट कार्य के लिए 8 रेल कर्मी पुरस्कृत

जबलपुर। जबलपुर रेल मंडल के 8 कर्मचारियों को उनकी सजगता एवं रेल सेवा के प्रति समर्पण के लिए उत्कृष्ट कार्य के लिए मंडल रेल प्रबंधक द्वारा पुरस्कृत किया गया। इन कर्मियों ने रेल फैक्चर, हॉंट एक्सल आदि को पहचान कर सजगता और सतर्कता से संभावित दुर्घटना से बचाव कर संरक्षा रेल परिचालन में  महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। सभी कर्मचारियों को सम्मान स्वरुप मंडल रेल प्रबंधक जबलपुर द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार प्रदान किये गये।

पुरूस्कृत होने वाले कर्मियों में मुन्ना लाल पटेल गेटमेन तुर्की, पवन कुमार डेहरिया लोको पायलट (गुड्स) झुकेही, जितेश कुमार ट्रेन मैनेजर नई कटनी जंक्शन, शिव कुमार मौर्य लोको पायलट कटनी,  अजय त्यागी सहायक लोको पायलट कटनी, भाग सिंह प्रधान आरक्षक आरपीएफ जबलपुर, मुकेश कुमार तिवारी ट्रैन मैनेजर कटनी, राकेशमणि तिवारी ट्रैन मैनेजर कटनी थे। 

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक विवेक शील के साथ ही एके श्रीवास्तव वरि. मंडल संरक्षा अधिकारी, डॉ. मधुर वर्मा सीनियर डीसीएम, रामबदन मिश्रा सीनि. डीईई (जनरल), विवेक गुप्ता सीनि.डीएसटीई (सम), सुबोध विश्वकर्मा वरि. मंडल कार्मिक अधिकारी, जेपी सिंह सीनि. डीईएन (सम), प्रिंस विक्रम सीनि. डीओएम, मनोज कुमार महावर सीनि. डीएमएम, मनीष कुमार पटेल सीनि. डीएमई (सम), हनुमान प्रसाद मीना सीनि. डीएमई(फ्रेट), संजय सिंह सीनि. डीईई (टीआरडी),  सुशांत कुमार सीनि. डीईई(टीआरएस), प्रशांत कुमार अहिरवार, एडीएफएम और डॉ गुंजन यादव डीएमओ आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

और नया पुराने