जबलपुर रेल मंडल में चलाया गया पल्स पोलियो अभियान


जबलपुर। पश्चिम मध्य रेलवे, रेल चिकित्सालय जबलपुर मुख्य चिकित्सक अधीक्षक निर्मला गुप्ता के नेतृत्व में आज जबलपुर मंडल की सभी रेलवे कॉलोनी, एवं सभी स्टेशनों पर मध्य प्रदेश शासन के साथ मिल कर पल्स पोलियों अभियान चलाया गया। 


इस अभियान में मुख्य जिला आयुक्त सुनील टेलर अपर मंडल रेल प्रबंधक, जिला आयुक्त सुबोध विश्वकर्मा वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, जिला आयुक्त गाइड राजश्री द्विवेदी मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर, सहायक जिला आयुक्त शची पति नंदन सहा कार्मिक अधिकारी  के मार्गदर्शन में भारत स्काउट एवं गाइड जबलपुर मंडल के सभी सदस्यों के द्वारा इस अभियान को सफल बनाने में पूरा सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post