कुर्बानी का पर्व ईदुज्जुहा आज



जबलपुर। मुस्लिम धर्मालम्बियों का प्रमुख पर्व ईदुज्जुहा ( बकरीद) सोमवार को परंपरागत आस्था और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस्लामी धर्मग्रंथों के अनुसार लगभग 5 हजार वर्ष पूर्व पैगम्बर हजरत इब्राहिम अलैहिसलाम ने अल्लाह तआला के हुकुम पर अपने प्यारे फर्जन्द हजरत इस्माइल अलैहिसलाम को कुर्बानी के वास्ते पेश किया। दरअसल ये एक इम्तिहान था | जिसमें हजरत इब्राहिम अलैहिसलाम कामयाब हुए और खलीलल्लाह  कहलाये। हजरत इस्माइल अलैहिसलाम के बदले एक चौपाये की कुर्बानी क़ुबूल हुई। कुर्बानी की इस यादगार पर हर साल दुनिया भर के मुसलमान ईदुज्जुहा बकरीद के मौेके पर कुर्बानी पेश कर अल्लाह के हुज़ूर मे अपनी बंदगी का सबूत पेश करते हैं।

शालीनता के साथ मनाएं ईद  

शहजादा ए मुफ़्ती ए आज़म मध्यप्रदेश हजरत सूफी जियाउल हक़ कादरी बुरहानी ने लोगों को ईदुज्जुहा की मुबारक बाद पेश करते हुए कहा है कि क़ुर्बानी के पर्व को शालीनता के साथ मनाएं और किसी की भावनाओं को ठेस ना पहुँचे | इस बात का जरूर ख्याल रखें। सोशल मीडिया पर क़ुर्बानी के फोटो-वीडियो नहीं डालने की गुजारिश की है।

ईदगाह कला रानीताल - रानीताल ईदगाह में प्रातः 10.30 बजे शहजादा ए मुफ़्ती ए आज़म मध्यप्रदेश हजरत सूफी जियाउल हक़ कादरी बुरहानी ईदुज्जुहा  की नमाज अदा करायेंगे। 
गोहलपुर मोमिन ईदगाह - मोमिन ईदगाह गोहलपुर में प्रातः 8 बजे ईदुज्जुहा की नमाज हाफ़िज़ मुहम्मद ताहिर साहब अदा कराएंगे। 
सदर - ईदगाह सदर बाजार में प्रातः 9 बजे मौलाना चांद कादरी ईदुज्जुहा की नमाज अदा कराएंगे । 
गढ़ा - ईदगाह में प्रातः 9:30 बजे हाफ़िज़ कारी मौलाना अमीर अशरफ ईदुज्जुहा की नमाज अदा कराएंगे।
शिया जामा मस्जिद - शिया जामा मस्जिद जाकिर अली फूटाताल में ईद की नमाज सुबह 10 बजे मौलाना सैयद हैदर मेहदी अदा कराएंगे। शिया समाज के जेदी बाबा, सैयद मुजम्मिल हुसैन ने वक्त पर पहुंचने की अपील शिया बंधुओं से की है।

ईद मुबारक 

मुस्लिम समाज के वरिष्ठ समाजसेवी हाजी कदीर सोनी, हाजी मकबूल अहमद रज़वी, हाजी शेख ज़मील नियाज़ी, पप्पू वसीम खान, मतीन अंसारी, हाजी मुईन खान, जमा खान, अमीन कुरैशी, मुबारक कादरी, अकबर खान सरवर, हाजी तोसिफ रजा, सैय्यद कादिर अली कादरी, आजाद सुल्तानी, न्याज़ मंसूरी, सैय्यद शौकत अली, जवाहर कादरी ने तमाम शहर वासियों को ईद की मुबारकबाद पेश कर पर्व को भाईचारे एकता एवं सद्भभावना के साथ मनाने की अपील की है।  

Post a Comment

और नया पुराने