रांझी : सेवा दिवस के रूप में मनाया जाएगा दादा रोहाणी का जन्मदिवस

29 जून को रक्तदान शिविर  आयोजन 

जबलपुर | मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष दादा श्री ईश्वरदास दास रोहाणी के 78 वां  जन्मदिवस  सेवा दिवस के रूप में  मनाया जायेगा | 
कार्यक्रम का आयोजन दादा ईश्वरदास रोहाणी सेवा समिति ने किया है।

  • 275 कार्यकर्ताओं का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण  

केंट विधानसभा के समर्पित 275 कार्यकर्ताओं की हृदय संबंधी संपूर्ण जांचें करायी जा रही हैं | ये जांचें जबलपुर शहर के बड़ेरिया मेट्रोप्राईम, जबलपुर हाॅस्पिटल, गोल्डन हार्ट हाॅस्पिटल एवं इंफिनिटी हाॅस्पिटल में की गईं । 29 जून को शासकीय महाकोशल काॅलेज, सिविल लाईन में प्रातः 10 बजे से रक्तदान शिविर आयोजित है, शिविर में सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता रक्त दान करेंगें |  

  • चिकित्सकों का हुआ सम्मान 

इस अवसर पर मेट्रो प्राईम के संचालक डाॅ. राजीव बड़ेरिया, गोल्डेन हार्ट के संचालक डाॅ. पुष्पराज पटेल, जबलपुर हाॅस्पिटल से डाॅ. भाविक धीरावाणी, इंफिनिटी हाॅस्पिटल से डाॅ. अंकित अग्रवाल, डाॅ. दिलीप तिवारी, डाॅ. ए. अंसारी का विधायक अशोक रोहाणी ने शाॅल एवं श्रीफल देकर सम्मान किया।

  • सेवा दिवस पर ये होंगे कार्यक्रम 

30 जून को  प्रातः 8 बजे दादा श्री ईश्वरदास दास रोहाणी के 78वें जन्मदिवस पर दादा की प्रतिमा पर माल्यार्पण और श्रद्धांजलि सभा आयोजित है।
30 जून को प्रातः 10 बजे से 1 बजे दोपहर तक केंट विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मदर टेरेसा स्कूल के पास, गांधी चौक मोहनिया रांझी में, 1.25 लाख पौधों का रोपण किया जायेगा | 15 हजार केंट विधानसभा के छात्र-छात्राओं को काॅपी एवं स्कूल बैग का वितरण, खिलौना बैंक, दवाई बैंक एवं किताब बैंक का हर वार्ड में महिलाओं हेतु सिलाई प्रशिक्षण केन्द्र, दादा की पाठशाला की सांकेतिक पहल मोहनिया से विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी द्वारा की जायेगी।

  • इन्होने की उपस्थिति की अपील 

इस अवसर पर विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी, रिंकुज विज, डाॅ. सुनील मिश्रा, सचिन जैन सहारा, माइकल प्रदीप कपूर, दामोदर सोनी, आशीष राव, गुड्डा केवट, संजय वर्मा, संतोषी ठाकुर, सावित्री शाह, कुमारी कृष्णा दास चौधरी, ऋषि यादव, शरद श्रीवास्तव, अनुराग दाहिया, निशांत झारिया, श्याम कनौजिया, सुंदर अग्रवाल, संजय जैन, अजय पदम, गोविंद यादव, संजय ठाकुर, पवन यादव, संजय कपूर, शेखर पिल्ले, विकास बावरिया, दशरथ पिल्ले, वेद महावर, आशीष दास चौधरी, प्रिंस यादव, पुष्पराज सिंह सेंगर, डाॅ. कमल विश्वास, दशरथ पटेल, गुल्लू दुबे, प्रसन्न उपाध्याय, प्रभाशंकर कुशवाहा,  सोना वर्मा, तृष्णा चटर्जी, विभा उपाध्याय, सुम्मी सुनौने, आशा सिंह, उर्मिला विश्वकर्मा, सुमन बर्मन, पुष्पा तिवारी, अंकित फ्रांसिस, कैलाश रजक, हेमराज सराठे, अभिषेक कुमार, आसिफ हैदर, चमन रजक, आकाश रजक, सुधीर बेन, संतोष बैरागी, राहुल पिल्ले, आकाश लिंगम, अभिषेक पाॅल, ज्योतिराम रेड्डी, सौरभ गोयल, आशीष झारिया, सोनू पिल्ले, डाॅ. सुरेश पटेल, उदीप रील, विमलनाथ पिल्ले, रूबल गुप्ता, दुर्गेश गुप्ता, सौरभ अहिरवार, संतोष रजक, संतोष श्रीवास्तव ने सभी नागरिकों से उपस्थिति की अपील की है।

Post a Comment

और नया पुराने