जबलपुर रेल मंडल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 28 रेल कर्मी पुरस्कृत

जबलपुर। जबलपुर रेल मंडल के 28 कर्मियों को उनकी सतर्कता और रेल सेवा के प्रति निष्ठा का सम्मान करते हुए जून माह में मंडल रेल प्रबंधक द्वारा पुरस्कृत किया गया। इन कर्मियों ने आगजनी, रेल फ्रैक्चर, हॉंट एक्सल, और समपार पर रेल परिचालन बाधाओं जैसी घटनाओं को पहचान कर सतर्कता और सजगता से संभावित दुर्घटनाओं को टालकर रेल परिचालन की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

सभी 28 कर्मियों को सम्मान स्वरूप मंडल रेल प्रबंधक जबलपुर द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक विवेक शील के साथ ही अपर मंडल रेल प्रबंधक सुनील टेलर, एसके सिंह सीपीएम, एके श्रीवास्तव वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी, डॉ. मधुर वर्मा वरिष्ठ डीसीएम, रामबदन मिश्रा वरिष्ठ डीईई (जनरल) के साथ मंडल के सभी शाखा अधिकारी उपस्थित रहे।

पुरस्कृत कर्मचारियों में शामिल थे:

  • दुर्गेश पटेल, गेटमेन
  • साधुराम, चाबीदार
  • रोहित, हेल्पर
  • सुरेश रैकवार, स्टेशन मास्टर
  • मो. करीम अहमद, स्टेशन मास्टर
  • सुनील सिंह गौंड़, ट्रेकमेन
  • श्रवण कुमार सिंह, नर्सिंग अधीक्षक
  • रत्नेश कुमार जाट, ड्रेसर
  • अमरेन्द्र कुमार, पॉइंट्स मैन
  • सतीश कुर्मी, पॉइंट्स मैन
  • धर्म सिंह मीणा
  • सीताफल, ट्रेकमेन
  • रामपाल, ट्रेकमेन

Post a Comment

और नया पुराने